आज के समय में जिस रफ़्तार से technology बढ़ रही है उसके हिसाब से सभी लोग अपना data और personal information अपने mobile में ही save करने लगे हैं। और कई बार कुछ लोगों के smartphone में बहुत जरूरी और confidential जानकारी saved रहती है।
जाहिर सी बात है की कोई भी अपनी personal और confidential जानकारी किसी और को नहीं देना चाहेगा। लेकिन कई बार ऐसा होता है की हमारा phone कोई और भी इस्तेमाल कर लेते हैं जैसे – रिश्तेदार या दोस्त। ऐसे में हम अपनी निजी जानकारी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बचाना चाहते हैं।
लेकिन अगर आपके smartphone में वो जानकारी बिना किसी security के ऐसे ही save रहेगी तो कोई भी उसे आसानी से देख लेगा जिससे शायद आपका नुकसान भी हो सकता है। लेकिन अगर आप अपने phone के उस folder में lock लगा दो जिसमें आपकी निजी जानकारी और आपका confidential data है तो आप अपने data को अच्छे से सुरक्षित रख सकते हैं।
इस article में आपको इसी विषय के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलने वाली है तो अगर आप अपने phone के किसी folder में lock लगाकर उसे सुरक्षित करना चाहते हैं तो आपको इस article से काफी मदद मिलने वाली है। क्योंकि इस आर्टिकल में आपको पता चलेगा की Android Phone में Folder Lock कैसे करें। Folder में lock लगाने के लिए ये आर्टिकल पूरा पढ़ें।
Phone में Folder Lock कैसे करें
Phone में folder lock करने के लिए आपको अलग से एक application को अपने phone में install करना होगा जिससे आप अपने phone के किसी भी folder को आसानी से lock कर पाएंगे और अपना data दूसरों से बचा पाएंगे। Phone में folder पर lock लगाने के लिए नीचे बताए steps follow करें।
1. सबसे पहले अपने phone में App lock Google Play Store से download करें।

2. इसके बाद आपको app खोलना है और 4 dots जोड़कर एक pattern बनाना है ताकि app secure रहे।

3. उसके बाद आपके सामने privacy policy accept करने के लिए एक pop up आएगा जिसमें आपको Agree and Start पर click करना है।

4. अब आपको vault पर click करना है और फिर allow पर click करना है।

5. इसके बाद आपको app lock को phone की files access करने की permission दे देनी है।

5. अब आपको उस category पर click करना है जिसका data आप lock करना चाहते हैं। अगर आप photos lock करना चाहते हैं तो आपको photos पर click करना है।

6. अब आपको add (+) के button पर click करना है। इसके बाद आपके सामने phone की सारी images खुल जाएंगी।

7. ऊपर आपको categories select करने का option दिखेगा जिसमें आपको उस folder को select करना है जिसकी photos आप lock करना चाहते हैं। जैसे – हम यहाँ पर wallpaper की images को lock करना चाहते तो हमने wallpaper folder पर click किया है।

8. अब आपको उस folder की images दिखेंगी जिसे आपने select किया है। उस folder में से आपको उन photos को select करना है जिन्हे आप lock करना चाहते हैं। अगर आप सारी photos lock करना चाहते हैं तो आप select all पर click करके सारी photos कर लेनी है।

9. अब आपको lock button पर click करना है और confirm पर click करके उन photos को lock कर देना है। अब कुछ processing होगी जिसके बाद आपकी screen पर operation successful लिखा आएगा और आपकी photos lock हो जाएंगी।

10. आप अपनी locked photos को app lock -> vault -> photo में जाकर देख सकते हैं।
11. Photos के जिस folder को आपने lock किया है वो folder आपकी gallery से गायब हो जाएगा और किसी को नहीं दिखेगा।
Phone में Folder Unlock कैसे करें
1. अगर आप locked folder को unlock करना चाहते हैं तो आपको वापस app lock -> vault -> photo में जाना है, folder खोलना है और उसके बाद उसमे मौजूद सभी photos को select करके unlock कर देना है। Photos select करने के लिए आप select all option इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. Photos select करने के बाद आपको unlock button पर click करना है और confirm पर click करना है जिसके बाद आपका folder unlock हो जाएगा। अब आप उस folder को अपने phone की gallery में भी देख सकते हैं।

इस प्रकार आप phone में folder unlock कर सकते हैं।
Phone में Folder Lock करने से जुड़े सवाल
1. क्या Mobile में Folder Lock किया जा सकता है?
हाँ, mobile में किसी भी folder को lock और unlock किया जा सकता है।
2. Phone में Folder Lock करने का क्या फायदा है?
Phone में folder lock करने का फायदा ये है की इससे आपका data सुरक्षित रहता है और आपकी मर्जी के बिना कोई भी आपका personal data नहीं देख सकता है।
3. क्या हम Android Phone में Folder Lock कर सकते हैं?
हाँ, आप Android phone में किसी भी folder को आसानी से lock कर सकते हैं।
4. क्या Folder Lock करने का App सुरक्षित है?
हाँ, folder lock करने का app पूरी तरह सुरक्षित है।
ये भी पढ़ें:
- Hang Mobile ठीक कैसे करते हैं
- Mobile की Network Problem कैसे ठीक करे
- Phone की Battery Life कैसे बढाए
- Mobile से Document Scan कैसे करे
निष्कर्ष
अब आपको समझ में आ गया होगा की Phone में Folder Lock कैसे करते हैं। Folder lock करने का फायदा ये है की आपकी निजी और जरूरी जानकारी दूसरे लोगों से छुपी रहती है। और अगर आप अपने phone में personal, business या किसी और प्रकार की जरूरी जानकारी रखते हैं जो आप नहीं चाहते किसी और को पता चले तो आपको इस तरीके का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। अगर आपको ये article और इसमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें। और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे साथ इस website पर जुड़े रहें।

Hello दोस्तों, मेरा नाम आदर्श वर्धन पटेल है और मैं Computer Science में Diploma कर रहा हूँ। मुझे नयी technology और gadgets के बारे में जानना और जानकारी share करना पसंद है। इसलिए मैंने SikhoHindiMe.com की शुरुआत करी है। मैं इस blog पर android phone से सम्बंधित सारी जानकारी हिंदी में share करता हूँ जैसे – latest और आने वाले smartphones, android apps और android से सम्बंधित सारी जानकारी।