Diksha App क्या है? [Diksha App Download]

Diksha App

जिस app के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम Diksha है। जी हाँ! इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की Diksha App क्या है, Diksha App Download कैसे करते हैं और इसके फायदे क्या हैं।

Price Currency: INR

Operating System: Requires Android 5.1 and Up

Application Category: Education

Editor's Rating:
4.3

आज इस article का विषय थोड़ा अलग है क्योंकि आज हम बात करने वाले हैं एक online learning app के बारे में जिससे बच्चों की काफी मदद होगी। इतना ही नहीं जिस app के बारे में हम बताने वाले हैं वो students, teachers और parents तीनों के लिए फायदेमंद हैं। तो अगर आप student, teacher या parent में से कोई भी हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद है, इसलिए इसे अंत तक पूरा पढ़ें।

जिस app के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम Diksha है। जी हाँ! इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की Diksha App क्या है, Diksha App Download कैसे करते हैं और इसके फायदे क्या हैं।

अगर आप Diksha app के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं और अपनी पढ़ाई में सबसे आगे निकलना चाहते हैं तो हमारे साथ इस article में अंत तक बने रहें।

Diksha App क्या है

Diksha App

Diksha app की full form Digital Infrastructure for Knowledge Sharing है और ये एक online e-learning platform है जिसकी शुरुआत 5 September 2017 को हुई थी। इस app को उस समय के भारत के vice president Shri M. Venkaiah Naidu जी द्वारा launch किया गया था और ये NCERT का एक initiative है जो की Ministry of Education (MoE) के अंतर्गत संचालित है।

Diksha app में भारत के सभी प्रमुख state, union territories और national boards मौजूद हैं जिनमे शामिल हैं – CBSE, ICSE और NIOS board. Diksha app को students और teachers दोनों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है और ये वर्तमान में 32 से ज्यादा भाषाओं को support करता है। इस app पर students के पढ़ने के लिए सारा study material उपलब्ध है जिसका वो free में लाभ ले सकते हैं।

Telegram App क्या है

Diksha App Download कैसे करे

  1. Diksha app download करने के लिए सबसे पहले अपने mobile पर Google play store खोले।
  2. अब उसमे search करें Diksha app.
  3. इसके बाद आपके सामने Diksha app खुल जाएगा और अब उसे install करने के लिए आपको install पर click करना है।
Click to install Diksha app

Install पर click करते ही Diskha app download होना शुरू हो जाएगा और इस प्रकार आप Diksha app download कर सकते हैं।

Diksha App में Account कैसे बनाए

1. सबसे पहले Diksha app को open करें।

2. अब उसमे वो भाषा चुने जिसमे आप Diksha app को इस्तेमाल करना चाहते हैं। अगर आप English में Diksha app इस्तेमाल करना चाहते हैं तो English भाषा चुने और फिर continue पर click करें।

Select language and click on continue

3. इसके बाद आपको चुनना होगा की आप कौन हैं मतलब student, teacher, parent या अन्य। अपनी स्थिति के हिसाब से जो भी आप हैं उसका चुनाव करें। इसमे जो भी profile आप चुनेंगे उसके हिसाब से Diksha app आपको notification भेजेगा यानि अगर आप student select करेंगे तो student के हिसाब से आपके पास notifications आएंगे।

Select your profile

4. इसके बाद आपको अपना education board चुनना होगा यानि आप किस board के student हैं CBSE, ICSE, NIOS आदि। Board select करने के बाद submit पर click करें।

Select board and click on submit

5. इसके बाद आपको अपना medium select करना है English, Hindi, Punjabi, Sanskrit, Kannada आदि। Medium select करने के बाद submit पर click करें।

Select medium and click on submit

6. अब आपको अपनी class select करनी जिस class में आप पढ़ते हैं। Class select करने के बाद submit पर click करें।

Select class and click submit

7. Board, medium और class select करने के बाद आपको continue पर click करना है।

Click on continue

8. इसके बाद आपको अपनी state select करनी है जिसमे आप रहते हैं और state select करने के बाद submit पर click करें।

9. State select करने के बाद अब अपना district select करें यानि जिस शहर में आप रहते हैं।

10. State और district select करने के बाद submit पर click करें।

11. इसके बाद आप Diksha app में enter हो जाएंगे और उसे इस्तेमाल कर सकेंगे।

Diksha App homepage

12. अगर आप Diskha app के full features unlock करना चाहते हैं तो Diksha app के homepage पर नीचे right में मौजूद profile पर click करें।

Click on profile

13. अब आपको वहाँ पर login का एक button dikhega जिस पर आपको click करना है।

Click on login

14. अब आपके सामने कुछ login options आएंगे जैसे login with Diksha, login with state system और sign in with Google. इन options में से आपको जो भी सही लगे उस पर click करें और Diksha app में अपने account के साथ login कर लें।

Login with your account

15. अगर आप Diksha app में अलग से account बनाना चाहते हैं तो वहीं पर मौजूद Register here पर click करें और उसके बाद वो जो भी details मांगे देते जाएँ जिसके बाद आपका Diksha app पर account बन जाएगा।

Click on register here

इस प्रकार आप Diksha app में अपना account बना सकते हैं या login कर सकते हैं और Diksha app का लाभ ले सकते हैं। हमे उम्मीद है Diksha app पर account बनाने की प्रक्रिया आपको समझ आ गई होगी।

Apna App क्या है और इससे नौकरी कैसे ले

Diksha App के Features

  1. Users and Groups – Diksha app में आप अलग-अलग groups से multiple users को एक ही device में add कर सकते हैं।
  2. Import Content – इस app में user content को import भी कर सकता है लेकिन सिर्फ .epar, .ecar और .gsa files को।
  3. Reports – इस feature की मदद से users अन्य users और groups की reports को देख सकते हैं और उन्हे download कर सकते हैं जो की उन्होंने बनाए हैं। Users assessment की reports को देख सकते हैं और download कर सकते हैं जो की अन्य users या groups ने बनाई हैं।
  4. Language – Diksha app को आप 32 भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  5. Help – अगर आपको ये app इस्तेमाल करने में कोई भी परेशानी होती है तो इस app में help assistance का feature मौजूद है जिसके कारण आपकी कोई भी समस्या जल्द-से-जल्द हल हो जाएगी।
  6. Login/Logout – Diksha app से multiple users login और logout कर सकते हैं।
  7. Library – Diksha app में library वो space है जहाँ पर books, resources और information का सारा collection है। Library में आपको वो सभी content दिखेगा जो की Diksha app पर upload किया जा रहा है।
  8. Courses – Course वो content होता है जो की modules में तोड़कर एक sequence में बनाया होता है। Courses में assessments हो सकते हैं जिससे user की progress track हो सके।
  9. Downloads – Downloads में वो data save होता है जो आप Diksha app से download करते हैं। आप downloads में saved content को offline देख सकते हैं और उसे filter, sort या delete आदि भी कर सकते हैं।
  10. Profile – Diksha app में profile का एक feature मौजूद है जहाँ से आप अपने Diksha app में changes कर सकते है जैसे – skills add करना, education add करना, awards add करना आदि।
  11. QR Code – इस app में QR code का एक feature मौजूद है जिससे आप अपनी book पर छपे QR code को scan करके digital content को access कर सकते हैं।
  12. Sharing – इसमे आप अपने downloaded content को अपने दोस्तों के साथ share भी कर सकते हैं।
  13. इसमे आप location के हिसाब से पढ़ाई कर सकते हैं। जैसे – अगर आप Delhi में रहते हैं तो आपको Diksha app को अपनी location देनी होगी जिसके बाद ये आपको वो courses दिखाएगा जो की उस area में चल रहे होंगे/पढ़ाए जा रहे होंगे।
  14. आप अपनी class के हिसाब से भी study material ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी class select करनी होगी यानि जिस class में आप पढ़ रहे हैं और उसके बाद Diksha app आपको आपकी class के हिसाब से study material देगा।
  15. इस app में आपको किसी भी question का instant solution मिलेगा और आप चाहे तो feedback भी दे सकते हैं की आपको solution सही मिल या नहीं।
  16. इस app में भारत के top teachers होंगे जिनसे भारत के विद्यार्थी पढ़ सकेंगे और teachers से live interact कर सकेंगे।

Dhani Loan App क्या है

Diksha App के फायदे

Diksha app के फायदे सभी के लिए अलग-अलग हैं मतलब अगर आप student हैं तो आपके लिए Diksha app के फायदे अलग है, अगर आप teacher हैं तो आपके लिए इसे फायदे अलग हैं और अगर आप Parent हैं तो इसके लिए आपके फायदे अलग हैं। नीचे हमने सभी के लिए इस app के क्या फायदे हैं उसके बारे में एक-एक करके बताया है।

Diksha App से Students को फायदे

  1. Diksha app की मदद से students अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे और इस पर students और teacher के लिए direct interact करने का feature भी मौजूद है जिससे students के concept अच्छे से clear हो सकेंगे।
  2. इस app की मदद से user revision भी कर सकता है क्योंकि इस app में assessment का feature भी मौजूद है जिससे student अपनी practice कर सकता है और progress track कर सकता है।

Diksha App से Teachers को फायदे

  1. Diksha app teachers के लिए national infrastructure के रूप में काम कर रहा है। इस app की मदद से teachers अपना काम digitally कर सकते हैं जिसके कारण उन्हे paperwork में उलझने की जरूरत नहीं है।
  2. इस app में teachers अपने career को track कर सकते हैं और अपनी progress को check कर सकते हैं जब से उन्होंने school join किया है और जब तक वो retire नहीं हो जाते और उसके हिसाब से वो अपनी skills पर काम कर सकते हैं और अपने career की progress बेहतर कर सकते हैं।
  3. ये app teachers को मदद करेगा खुद को improve करने के लिए। इसमे teachers के लिए भी assessments मौजूद हैं।

Diksha App से Parents को फायदे

  1. Diksha app की मदद से parents अपने बच्चे की progress को track कर सकते हैं, class room activities पर नजर रख सकते हैं और school timings के बाद teacher से one to one sessions में teachers से बात भी कर सकते हैं।

Google Meet से Video Call कैसे करे

Diksha App से जुड़े सवाल

Diksha App की Full Form क्या है?

Diksha app की full form Digital Infrastructure for Knowledge Sharing है।

Diksha App में QR Code का मतलब क्या होता है?

Diksha app में QR code का feature मौजूद है जिसकी मदद से user अपनी book के QR code को scan कर सकता है और उस book का digital content access कर सकता है।

Diksha App में Board, Class, Medium, Role, State, District कैसे बदले?

अगर आप Diksha app में अपनी class, medium, board या कुछ भी change करना चाहते हैं तो अपनी profile में जाएँ और जो भी changes करने हैं वहाँ से कर लें।

Diskha App को इस्तेमाल कैसे करे?

Diksha app को इस्तेमाल करने के लिए आपको उसे बस अपने mobile में download करना है और उस पर अपना account बनाना है जिसके बार में हम ऊपर बता चुके हैं। Diksha app से आप अपनी पढ़ाई बेहतर तरीके से कर सकते हैं क्योंकि इस app पर सारा study material मौजूद है और videos भी मौजूद हैं। इसके अलावा अगर आपके पास कोई किताब है जिस पर QR है तो आप उसे इस app से scan कर सकते हैं और उसके digital content को देख सकते हैं।

Diksha App क्यों इस्तेमाल करना चाहिए?

Diksha app इसलिए इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ये सभी के लिए फायदेमंद है चाहे आप student हों, teacher हों या parent हों। इस app की मदद से students अच्छे से पढ़ाई कर सकते हैं, teachers अपने students को अच्छे से पढ़ा सकते हैं और parents अपने बच्चों की progress को track कर सकते हैं।

क्या Diksha App सिर्फ Students के लिए है?

नहीं, Diksha app सिर्फ students के लिए नहीं है। ये app students के साथ teachers और parents भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इनके अलावा भी कई लोग इस app को इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे – कुछ officials आदि।

Diksha App किस देश का है?

Diksha app भारत का app है और इसे Ministry of Education (MoE) द्वारा बनाया गया है।

Diksha App की शुरुआत कब हुई थी?

Diksha app की शुरुआत 5 September 2017 को हुई थी और इसे उस समय के vice president Shri M. Venkaiah Naidu जी द्वारा launch किया गया था।

Diksha App का काम क्या है?

Diksha app का काम students को study material और अच्छे resources देना है ताकि कोई भी बच्चा अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सके और जिंदगी में सफल बन सके।

Diksha App में कैसे पढ़ें?

Diksha app से आप notes download करके पढ़ाई कर सकते हैं, videos देख कर पढ़ सकते हैं या फिर subject के top teachers से live पढ़ सकते हैं।

Diksha App सरकारी है या Private?

Diksha app एक सरकारी app है क्योंकि इसे भारत की Ministry of Education (MoE) द्वारा बनाया गया है।

Diksha App कितनी भाषाओं को support करता है?

Diksha app वर्तमान में 32 भाषाओं को support करता है जिनमे आप इस app को इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या Diksha एक सरकारी App है?

हाँ! Diksha एक सरकारी app है और ये भारत सरकार द्वारा एक पहल है।

Diksha में कितने Course हैं?

Diksha app में लगभग सभी courses हैं।

Winzo में Games खेलकर पैसे कमाए

निष्कर्ष

दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने आपको Diksha app के बारे में सब कुछ बता दिया है और हमे उम्मीद है आप समझ गए होंगे की Diksha App क्या है और इसके क्या फायदे हैं सभी के लिए। अगर आप एक student हैं तो आपको तो Diksha app का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमे भारत के किसी भी प्रमुख board का study material बिल्कुल free में उपलब्ध है जो की काफी लाभदायक है और साथ ही यहाँ पर हर subject के expert teachers भी मौजूद हैं जिनसे आप पढ़ सकते हैं और अपने doubts आदि पूछ सकते हैं और अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सकते हैं।

अगर आपको ये आर्टिकल और इसमे दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें जिन्हे Diksha app की जरूरत है। अगर आप apps और Android से जुड़े ऐसे ही articles पढ़ते रहना चाहते हैं तो हमारी website से जुड़े रहें क्योंकि यहाँ पर हम ऐसे ही विषयों से जुड़े articles लाते रहते हैं।

4.4/5 - (7 votes)

Leave a Comment