Promo Code क्या होता है? Promo Code से पैसे कैसे कमाए?

आज के समय में हर कोई online shopping करता है और online shopping के कई फायदे भी हैं जैसे – घर बैठे हमे हमारी चीज मिल जाती है और वो भी market से कम दाम पर। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे विषय के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिससे आप अपने पैसे बचा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं Promo code.

हो सकता है आपने promo code के बारे में पहले कभी सुना हो और इसके बारे में आपको कुछ जानकारी हो। लेकिन अगर आप इसके बारे में सारी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि इसमे हम आपको promo code से जुड़ी हर एक छोटी-से-छोटी जानकारी देने वाले हैं जैसे – Promo code क्या होता है, ये काम कैसे करता है, इसके क्या फायदे हैं, promo code मिलते कहाँ से हैं आदि।

Promo Code क्या होता है

Promo code alphabets और numbers का मिश्रण होता है और इसका इस्तेमाल करके ग्राहक अपने पैसे बचा सकता है या फिर cashback पा सकता है। कुछ promo codes से discount मिलता है लेकिन कुछ promo codes की वजह से खरीदारी करते समय पैसे वापस यानि cashback मिल जाता है। Promo code से पैसे वापस मिलेंगे या discount पर निर्भर करता है की promo code किस प्रकार का है।

Email Address क्या होता है

Promo Code कैसे काम करता है

Promo code के काम करने का तरीका बहुत आसान है, अगर आपके पास electronic का promo code है तो वो आप सिर्फ electronic समान खरीदते समय ही इस्तेमाल कर सकेंगे और अगर आपके पास clothing का promo code है तो उसे आप कपड़े खरीदते समय ही इस्तेमाल कर सकते हैं। Promo code अलग-अलग कीमत के होते हैं मतलब कुछ promo code 100 रुपये के होते हैं तो कुछ 1500 रुपये के भी होते हैं लेकिन इन्हे इस्तेमाल करने के लिए शर्तें होती हैं जो की promo code के साथ आती हैं।

Promo Code कहाँ इस्तेमाल कर सकते हैं

आज के समय में लगभग हर brand या company promo codes को इस्तेमाल कर रही है जिनमे से कुछ के नाम हमने नीचे दिए हैं। नीचे बताए गए apps या websites पर जाकर खरीदारी करते समय आप promo code का इस्तेमाल करके अपने पैसे बचा सकते हैं या cashback पा सकते हैं।

  1. Amazon
  2. Flipkart
  3. Myntra
  4. Paytm
  5. Tata Cliq

अब आपके मन में सवाल या रहा होगा की promo codes मिलेंगे कहाँ से, तो इसका जवाब जानने के लिए आर्टिकल पढ़ते रहिए।

Telegram किस देश का App है

Promo Code के प्रकार

  1. Public Promo Codes – Public promo code का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। ये promo code नए ग्राहकों को लुभाने और पुराने ग्राहकों को वापस बुलाने के लिए होता है।
  2. Private Codes – कुछ companies और brands private codes का भी इस्तेमाल करती हैं। इस प्रकार के promo codes सीमित लोगों के लिए होते हैं। ऐसे codes का इस्तेमाल अक्सर इसलिए किया जाता है ताकि company अपने पुराने ग्राहकों को अपने साथ जोड़ कर रखे जो की उनके पास से लंबे समय से shopping कर रहे हैं।
  3. Restricted Codes – Restricted codes सिर्फ एक या दो लोगों के लिए ही होते हैं और ये company लोगों को तब देती है जब company सामान को पहुंचाने में देर कर देती है या जब कोई customer उनके store से 100-वा product खरीद रहा हो। इस प्रकार के code का इस्तेमाल companies असाधारण मामलों (exceptional cases) में करती है।

Promo Code इस्तेमाल कैसे करें

Promo code इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है और यहाँ पर हम आपको Paytm में promo code इस्तेमाल करना सिखाएंगे। और सभी apps या websites में promo code इस्तेमाल करने का तरीका लगभग एक सा होता है तो इसके बाद आप कहीं भी promo code इस्तेमाल कर सकेंगे।

1. सबसे पहले अपने phone में Paytm app open करें।

2. अब Recharge and pay bills के option पर click करें।

Click on Recharge and Pay Bills

3. इसके बाद Mobile पर click करें।

Click on Mobile

4. अब अपना phone number डालें और recharge plan select करें।

Select Your Recharge Plan

5. अब Pay के option के ऊपर आपको see bank offers and promocodes का option दिखेगा जिस पर आपको click करना है।

Click on See Bank Offer and Promocodes

6. अब आपको अपना promo code डालना है और उसके बाद apply offer पर click करना। निचे कुछ promo codes दिए भी होंगे जिन्हे अगर आप चाहें तो apply कर सकते हैं और अगर आप वहां पर मौजूद promo codes का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप अपना promo code डाल कर apply offer पर भी click कर सकते हैं।

Enter Promo Code

7. Promo code लगाने के बाद अब आपको pay पर click करना है और payment को पूरा करना है। Payment पूरा होने के बाद आपको आपका cashback या discount मिल जाएगा।

इस तरह आप promo codes का इस्तेमाल कर सकते हैं।

OTP क्या होता है और इसके क्या फायदे हैं

Promo Code कैसे मिलेंगे

वैसे तो company अपने आप ही users के पास कभी-कभी promo codes भेज देती है। लेकिन अगर आपके पास ऐसा कोई code नहीं आया है तो नीचे हमने ऐसी कुछ websites बताई हैं जहां से आप अपने लिए किसी भी brand का promo code ढूंढ सकते हैं और उसका इस्तेमाल करके अपना पैसा बचा सकते हैं। लेकिन इन websites पर भी promo codes तभी आते हैं जब company अपने users के लिए promo codes निकालता है।

  1. Earnkaro
  2. Grabon.in
  3. Coupondekho.co.in
  4. Couponzguru.com
  5. Desidime.com
  6. CouponDunia.in
  7. Shoppirate.com
  8. Couponraja.in

Promo Code के फायदे

  1. Promo code का पहला फायदा ये है की इससे ग्राहक को discount मिल जाता है। मतलब अगर ग्राहक कोई चीज खरीद रहा है जिसकी कीमत 1000 रुपये है और उसके पास 100 रुपये का promo code है तो उसे वो चीज 900 रुपये में मिल जाएगी।
  2. Promo code का दूसरा फायदा ये है की इससे ग्राहक को cashback भी मिल जाता है। जैसे – अगर user अपने mobile recharge कर रहा है या कोई bill pay कर रहा है जिसकी कीमत 500 रुपये है और उसके पास 50 रुपये का promo code है तो उसे payment करते समय 50 रुपये का cashback मिल जाएगा।
  3. Promo code का यही फायदा है की इससे customer/user अपने पैसे बचा सकते हैं।

Google App का नाम क्या है

Companies Promo Code इस्तेमाल क्यों करती हैं

Companies या brands आज के समय में promo code इस्तेमाल इसलिए करती हैं क्योंकि इससे उनके पास नए-नए customers काफी जल्दी आते हैं और अगर एक बार उनके पास कोई customer या गया तो फिर वो उन्हे ऐसे-ऐसे offers और deals देते हैं जिसके बाद customer को उन्हे छोड़ कर दूसरे के पास जाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आज के समय में promo code business की marketing करने का बहुत अच्छा तरीका हो गया है।

Promo Code से जुड़े सवाल

Active और Non-Active Promo Codes क्या होते हैं?

Active promo codes उन्हें कहते हैं जिन्हे इस्तेमाल किया जा सकता है और Non-active promo codes वो होते हैं जो की expire हो चुके हैं और जिनका इस्तेमाल अब नहीं किया जा सकता है।

Promo Code कहाँ इस्तेमाल किया जाता है?

Promo code खरीदारी करते समय इस्तेमाल किया जाता है।

Promo Code में क्या डालें?

Promo code की field में आपको वो code डालना होता है जो की आपको brand द्वारा मिला है ताकि आप discount या cashback प्राप्त कर सकें।

Promo Code कैसे मिलता है?

Promo code या तो आपको brand से मिल सकता है या फिर ऐसी कुछ websites हैं जो की promo code उपलब्ध कराती हैं जैसे – coupondunia.in, grabon.in आदि।

Promo Code कहाँ डाला जाता है?

जब भी आप कोई चीज खरीद रहे हों या कोई bill payment कर रहे हों तो उसके payment page पर promo code डालने का option आता है और वहाँ पर आप अपना promo code डाल सकते हैं।

Promo Code कैसे प्राप्त करें?

आप promo code को online internet से ढूंढ सकते हैं या फिर इसके लिए कुछ special websites हैं जहां से आपको हर website और store के लिए promo codes मिल जाएंगे और उन websites के बारे में हमने इस आर्टिकल में बताया है।

Promo Code कितने अक्षर का होता है?

Promo Code 5 से 8 अक्षरों का होता है।

Referral Code क्या होता है

निष्कर्ष

दोस्तों, अब अगली बार आप जब भी online shopping करें तो promo code इस्तेमाल करना नया भूलें। वैसे हमेशा तो promo code मौजूद नहीं होते हैं। लेकिन फिर भी जो चीज आप खरीदने जा रहे हैं उसके या उसके brand के promo code के लिए एक बार internet पर search जरूर कर लें। Promo code से आप discount के रूप में अपने पैसे बचा सकते हैं और cashback के रूप में पैसे वापस पा सकते हैं।

अब आपको समझ या गया होगा की Promo Code क्या होता है। अगर आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हे भी promo code के बारे में पता चले और वो भी अपने पैसे बचा सकें। अगर आप हमसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो नीचे comment करें और अगर ऐसे ही आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो हमारी website के साथ जुड़े रहें।

4.4/5 - (14 votes)

Leave a Comment