Trell App क्या है? Trell Download कैसे करे और इससे पैसे कैसे कमाए?

दोस्तों आपने Tiktok के बारे में जरूर सुना होगा जो की एक short video platform था जिसे काफी समय पहले भारत में ban कर दिया गया था। और Tiktok के बाद भारत में Instagram अपनी reels लेकर आया, Facebook shorts, YouTube shorts आदि बहुत चीजें आई। लेकिन क्या आपने Trell के बारे में सुना है जो की एक भारतीय video platform है जिसे भारत की ही Trell नामक company ने बनाया है।

अगर आपने इस app के बारे में नहीं सुना तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की Trell App क्या है और इसे download कैसे करते हैं। Trell app के बारे में जानने के साथ अगर आप ये भी जानना चाहते हैं की Trell app से पैसे कमाते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। तो चलिए आर्टिकल शुरू करते हैं और जानते हैं Trell app के बारे में।

Trell App क्या है

Trell भारत का नंबर 1 lifestyle video और shopping app है जहां पर आप latest fashion trends, recipes, makeup tutorials, fitness routines, travel videos और आदि content discover कर सकते हैं और उसे shorts videos की form में consume कर सकते हैं। Trell एक तरह से short video app है जहां पर आप videos देखने के साथ shopping भी कर सकते हैं। Trell पर 15 million creators और influencers हैं और 100 million से ज्यादा Trell consumers हैं।

Trell App Download कैसे करे

1. सबसे पहले अपने mobile में play store खोलें।

2. अब उसमे Trell search करें।

3. इसके बाद Trell app पर click करें और install पर click करें।

Click on install

4. Install पर click करते ही Trell app आपके mobile में download होना शुरू हो जाएगा।

इस प्रकार आप अपने mobile में Trell app आसानी से download कर सकते हैं।

Anydesk App क्या है और इसे इस्तेमाल कैसे करे

Trell App में Account कैसे बनाए

  1. अपने mobile में Trell app open करें।
  2. नीचे आपको काफी सारे options दिखेंगे जिनमे सबसे आखरी में profile का option मौजूद होगा, आपको उस पर click करना है।
  3. इसके बाद account बनाने के लिए आपके सामने काफी सारे options आएंगे जैसे – mobile number, facebook, google और whatsapp. इनमे से आप जिस भी तरीके से account बनाना चाहते हैं उसे select करें।
  4. मान लीजिए की आपने mobile number select किया तो आपको Trell पर अपना account बनाने के लिए अपना phone number डालना होगा।
  5. अपना mobile number डालने के बाद get OTP पर click करें।
  6. इसके बाद आपके mobile number पर एक OTP आएगा जिसे आपको Trell app में enter करना है और verification पूरी कर लेनी है।

Verification पूरी होते ही आपका account Trell पर बन जाएगा जिसके बाद आप Trell इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप अपनी profile में कुछ changes करना चाहते हैं तो वो आप profile settings में जाकर कर सकते हैं। इस प्रकार आप Trell में अपना account बना सकते हैं।

Trell App में Login कैसे करे

अगर आप अपने Trell account में login करना चाहते हैं तो ऊपर हमने Trell में account बनाने का जो तरीका बताया है उसे ही follow करें क्योंकि इसमे account बनाने और account में login करने का process same ही है।

Trell App इस्तेमाल कैसे करते हैं

Trell app को इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसे आप Facebook या Instagram की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसमे इन्ही social media platforms की तरह short videos आती हैं जिन्हे आप देख सकते हैं, उन्हे like कर सकते हैं और उन पर comment भी कर सकते हैं।

Binomo App क्या है और इससे Trading कैसे करे

Trell App में Videos कैसे बनाए और उन्हे Upload कैसे करे

अगर आप Trell पर कोई video बनाना चाहते हैं या फिर कोई video share करना चाहते हैं तो नीचे बताए steps follow करें।

  1. सबसे पहले plus (+) निशान पर click करें।
  2. इसके बाद आपको 2 options दिखेंगे, एक vlog और दूसरा blog. क्योंकि यहाँ पर आप video share करना चाहते हैं इसलिए vlog पर click करें।
  3. इसके बाद आपके पास दो options हैं, एक आप अपनी mobile gallery में saved कोई video share करें या फिर video record करके share करें। अगर आप video record करके share करना चाहते हैं तो नीचे मौजूद camera button पर click करें। आप maximum 5 minute की video record कर सकते हैं।
  4. इसके बाद video record करने या select करने के बाद next पर click करें।
  5. इसके बाद आपके पास कई options मौजूद हैं जैसे – video में location डालना, description डालना, voice over करना, song add करना या फिर filter add करना।
  6. अगर आपको लगता है की video लंबी हो गई है तो आप उसे trim कर सकते हैं। इसके बाद आपको next पर click करना है।
  7. अब इस step में आपको अपनी video का title देना होगा और अपनी audience में language select करके video को upload करना होगा।
  8. इसके बाद आपको अपनी video के लिए category select करनी होगी की आपकी video किस category में आती है।
  9. जब आप अपनी video के लिए category select कर लें तो post button पर click करके video को Trell पर upload कर दें।

इस प्रकार आप videos बनाकर Trell पर upload कर सकते हैं।

Trell App से पैसे कैसे कमाए

अब हम बात करते हैं पैसों के बारे में और बताते हैं आपको की आखिर Trell app से पैसे कैसे कमाते हैं। आपको बता दें की Trell में direct monetization का कोई भी option नहीं है। इसमे आपको videos बनाने और अन्य tasks करने के लिए points दिए जाते हैं जिन्हे बाद में आप reedem करके discount ले सकते हो या फिर prizes जीत सकते हो। Trell में अलग-अलग points पर अलग-अलग इनाम दिए जाते हैं।

Winzo App से पैसे कैसे कमाए

Trell App से जुड़े सवाल

क्या हम Trell App से पैसे कमा सकते हैं?

हाँ, Trell app से पैसे कमा सकते हैं लेकिन direct पैसे कमाने के लिए app में कोई भी option नहीं है। Trell में tasks करने के लिए आपको points दिए जाते हैं जिन्हे बाद में आप discounts या फिर prizes जीतने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमे कभी-कभी cash prize भी होता है।

Trell App असली है या नकली?

Trell एक असली app है और इसे भारत की ही एक company द्वारा बनाया गया है।

क्या Trell App असली Products बेचता है?

हाँ, Trell से आप असली products खरीद सकते हैं।

क्या Trell App एक ही भाषा में काम करता है?

नहीं, Trell कई भाषाओं में काम करता है। आप जिस भी भाषा में चाहे Trell app को इस्तेमाल कर सकते हैं।

Trell App में Email ID कैसे बदलें?

अगर आप अपने Trell account में अपनी Email ID बदलना चाहते हैं तो अपनी profile में जाएँ और वहाँ पर अपनी Email ID update कर दें।

Trell पर Video Upload करने का सही समय क्या है?

Trell पर video upload करने का कोई सही समय नहीं है, आप जब चाहें तब इस पर video upload कर सकते हैं। बस video डालते समय आपको इस बात का ध्यान रखना है की जो भी video आप डाल रहे हैं वो आपके viewers/followers को पसंद आनी चाहिए नहीं तो Trell आपके account की reach down कर देगा जिससे फिर आपकी videos ज्यादा users को नहीं दिखेंगी और आपको ज्यादा traffic या followers नहीं मिलेंगे।

निष्कर्ष

अगर आप short videos देखना पसंद करते हैं और साथ ही आप एक creator या influencer बनाना चाहते हैं तो आप Trell app इस्तेमाल कर सकते हैं और इस पर videos upload करके अपने followers बढ़ा सकते हैं। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको Trell app के बारे में सब कुछ समझ आ गया होगा क्योंकि इसमे हमने Trell app से जुड़ी हर एक जानकारी share करी है।

अगर आपको ये आर्टिकल और इसमे दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ share जरूर करें जो की social media influencer या creator बनाना चाहते हैं क्योंकि Facebook, Instagram और अन्य social media platforms पर अपनी authority बनाना एक नए creator के लिए थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन Trell जैसे नए platforms पर अपना नाम बनाना अन्य platforms के मुकाबले आसान है।

अगर आप Android apps या Android से जुड़ी नई-नई चीजों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारी website से जुड़े रहें क्योंकि यहाँ पर हम Android के बारे में सभी जानकारियाँ share करते हैं। अगर आप हमसे कोई सवाल करना चाहते हैं तो नीचे comment कर दें, हम आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे।

Rate this post

Leave a Comment