Dhani App क्या है? Dhani App से Loan कैसे ले?

आज के समय में जमाना इतना आधुनिक हो चुका है की सब कुछ घर बैठे-बैठे हो रहा है चाहे वो shopping हो, doctor से consultation हो, दवाइयाँ मंगाना हो या फिर कुछ और सब कुछ आप अपने घर से बैठ कर अपने mobile के माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन इन सब के अलावा भी कुछ है जो की आप अपने mobile से कर सकते हैं और वो है loan लेना।

जी हाँ! अगर आप loan लेना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे app के बारे में बताने वाले हैं जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से loan ले सकते हैं। जिस app की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है Dhani Loan App. Dhani से आप जिस भी प्रकार का चाहें loan ले सकते हैं।

अगर आप पूर्ण रूप से जानना चाहते हैं की Dhani App क्या है तो हमारे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहें क्योंकि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको Dhani app के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा।

Table of Contents

Dhani App क्या है

Dhani का पूरा नाम Dhani loan app है और इस app का मुख्य काम लोगों को loan देना है। इस app की मदद से आप अलग-अलग प्रकार के loan ले सकते हैं जैसे – Personal loan, two wheeler loans, used car loans, travel loans, wedding loans और medical loans आदि। Dhani company की शुरुआत सन 1995 में Sameer Gehlot द्वारा की गई थी और इस company का app सन 2017 में release किया गया। Dhani से आप सिर्फ loan ही नहीं ले सकते बल्कि इसमे आप games खेलकर और offers का लाभ लेकर पैसे भी कमा सकते हैं जिसके बारे में हम आपको बाद में बताएंगे। इन सब सुविधायों के अलावा आप Dhani app से shopping भी कर सकते हैं जैसे – electronics, jewellery, कपड़े आदि और जो भी समान आप इस app से मंगाएंगे उसकी delivery आपको बिल्कुल free मिलेगी।

Jar App क्या है और इससे पैसे कैसे कमाते हैं

Dhani App Download कैसे करे

Dhani app को आप Google play store से download कर सकते हैं और इसे play store से download कैसे करते हैं इसके लिए नीचे बताए steps follow करें।

1. सबसे पहले अपने mobile में Google play store खोलें।

2. अब उसमे search करें Dhani app.

3. इसके बाद आपके सामने dhani app आ जाएगा जिस पर आपको click करना है।

4. अब Dhani app को download करने के लिए install button पर click करें।

Click on install to download Dhani app

Install पर click करते ही Dhani app download होना शुरू हो जाएगा और आपके mobile में Dhani loan app install हो जाएगा।

Dhani App पर Account कैसे बनाए

1. सबसे पहले Dhani app पर click करके उसे खोल लें।

2. अब वो app आपसे जो भी permissions मांगे उसे दे दें ताकि वो आपको अच्छे-से-अच्छा अनुभव दे सके।

3. इसके बाद आपके सामने Dhani app का homepage खुल जाएगा जहां पर नीचे आपको login पर click करना है।

Click on login

4. अब आपके सामने एक नया page खुलेगा जहां पर आपको अपना phone number डालना होगा और next पर click करना है।

Enter your phone number

5. Phone number डालने के बाद आपके number पर OTP आएगा जिसे आपको app में enter करना है और verification पूरी कर लेनी है।

Verification पूरी होने के बाद आपका account Dhani app पर बन जाएगा और आप अपनी profile में जो भी changes करना चाहते हैं वो आप अपने account की profile में जाकर कर सकेंगे।

Google Meet क्या है? जाने इसके खास Features

Dhani App इस्तेमाल करने की Eligibility

Dhani app इस्तेमाल करने के लिए यानि इस app से loan लेने के लिए आप इसके लिए eligible होने चाहिए और इस app को इस्तेमाल करने के लिए पात्रता क्या है वो हमने नीचे बताई है।

  1. आवेदक की कम-से-कम 21 वर्ष आयु होनी चाहिए।
  2. आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  3. आवेदक या तो नौकरी करता होना चाहिए या फिर उसका खुद का कोई व्यापार या पैसे कमाने का साधन होना चाहिए।
  4. आवेदक के पास Aadhaar card होना चाहिए ताकि उसकी KYC हो सके और पैसे transfer होने में कोई दिक्कत ना हो।
  5. आवेदक को अपने bank account की permission Dhani app को EMI को auto deduct करने के लिए देनी होगी ताकि loan की EMI आवेदक के bank account से अपने आप कट जाए।

Dhani App से Loan लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

Dhani app से loan लेने के लिए आपके पास नीचे बताए गए सभी दस्तावेज होने चाहिए।

  1. आवेदक को Dhani app को एक application passport size photo के साथ देनी होगी
  2. KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज देने होंगे जैसे – Aadhaar card, आदि
  3. PAN card
  4. पिछले 2 वर्षों की financial statements
  5. Address proof जैसे – Voter ID card, Ration card, bills etc.
  6. Bank account की जानकारी
  7. पिछले 3 महीनों की payslips
  8. इसके अलावा Dhani app आपसे जो भी दस्तावेज मांगे वो आपको उसे देने होंगे

Winzo App से रोज पैसे कैसे कमाए

Dhani App से Loan कैसे ले

Loan लेने से पहले आपको ये चुनाव करना होगा की आप किस प्रकार का loan लेना चाहते हैं – Personal loan, Two wheeler loan, used car loans, travel loans, wedding loans, medical loans आदि।

  1. सबसे पहले आपको Dhani app में अपना account बना लेना है और सभी प्रकार की verifications को पूरा कर लेना है।
  2. इसके बाद आपको Dhani app में loan amount डालनी है यानि वो amount जीतने का loan आप Dhani app से लेना चाहते हैं।
  3. इसके बाद आपको अपनी कुछ basic जानकारी देनी होगी जैसे आप self-employed हैं या फिर job करते हैं, आप salary cash में लेते हैं या फिर cheque में, आपका job sector क्या है, आपका PAN card number, आपके घर का पता आदि।
  4. जैसे ही आप द्वारा दी गई सभी जरूरी जानकारियों की validation हो जाएगी उसके बाद आपकी loan amount के पैसे सीधे आपके bank account में भेज दिए जाएंगे।

Note:– लेकिन ध्यान रखें पैसे आपके bank account में सीधे तभी transfer होंगे जब आपने app में पहले से ही bank account को add कर रखा होगा। अगर आपने bank account app में add नहीं कर रखा तो loan लेते समय आपको अपना bank account add करना होगा और verification करनी होगी जिसके बाद आपके loan amount के पैसे सीधे आपके account में या जाएंगे।

इस प्रकार आप Dhani app से घर बैठे loan ले सकते हैं।

Video बनाने वाले सबसे बढ़िया Apps कौन से हैं

Dhani App से लिया गया Loan वापस कैसे दे

Dhani app से आपने जो भी loan लिया है उसे आप आसानी से वापस कर सकते हैं auto deduct option की मदद से। जब आप Dhani app से loan लेते हैं तो loan लेते समय वहाँ पर आपको Dhani app को permission देनी होती है की वो loan amount की EMI आपके bank account से हर महीने अपने आप ही काट ले। और ये सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमे आपको loan amount को वापस देने की कोई tention नहीं होती और Dhani app अपने आप ही आपके bank से loan amount की EMI को deduct करता रहता है।

Dhani App Personal Loan Fees/Other Charges

TypeFees
Processing Fees3% से शुरू
Foreclosure/Prepayment Fees>6 महीने: 5%
देर से भुगतान देने पर जुर्माना3% प्रति माह
Loan Cancellation Fees₹3000

Dhani App के Features

  1. Dhani loan app से आप ₹1,000 रुपये से लेकर ₹15 लाख रुपये तक का loan ले सकते हैं।
  2. इस app में loan लेने के लिए जो भी process है वो पूरा online है जिसका फायदा ये है की आप घर बैठे अपने mobile से ही आसानी से loan ले सकते हैं।
  3. इस app से loan लेने पर सालाना 13.99% से शुरू हो जाता है वो की अलग-अलग loan लेने पर भी depend करता है।
  4. इस app से लिए गए loan का भुगतान आप 3 से 24 महीनों के बीच में कर सकते हैं।
  5. Dhani app से आप जो भी loan लेते हैं वो तुरंत आपके bank account में transfer कर दिया जाता है।

Google Play Services क्या हैं और ये क्यों हैं जरूरी

Dhani App के फायदे

  1. Dhani app की मदद से आप घर बैठे जब चाहें तब बिना किसी paperwork के पूरी तरह online process की मदद से 15 लाख रुपये तक का loan ले सकते हैं जो की तुरंत आपके bank account में transfer कर दिया जाता है।
  2. इस app की खास बात ये भी है की Dhani credit line की मदद से आप आज समान ले सकते हैं और उसके पैसे बाद में दे सकते हैं।
  3. Dhani app shopping करने या फिर payments करने पर आपको offers और rewards भी देता है जिनका लाभ आप ले सकते हैं।
  4. Dhani app से आप पैसे कमा भी सकते हैं।
  5. Dhani app पर आपको online wallet मिलता है Platinum Dhani card के साथ।
  6. अगर आप loan की repayment समय पर करते हैं या समय से पहले करते हैं तो आपका credit score अच्छा रहता है जिसकी वजह से आप अच्छे loans लेने के लिए eligible हो जाते हैं और loans आसानी से मिल जाते हैं।
  7. Dhani app से लिए गए loan की repayment आप auto-deduct mode से कर सकते हैं यानि आपको बस Dhani app को permission देनी है की वो अपने आप ही आपके bank से loan की EMI काट ले। इतना करने के बाद आपके loan amount की repayment EMI auto-deduct से अपने आप ही हो जाएगी।
  8. Dhani app की मदद से आप bill payments और अन्य payments कर सकते हैं।

Dhani App से जुड़े सवाल

Dhani Loan App पर Interest Rate क्या है?

Dhani loan app से personal loan लेने पर 13.99% के interest का भुगतान करना पड़ता है।

Dhani App से कितना Loan ले सकते हैं?

Dhani app से आप ₹5 हजार रुपये से लेकर ₹15 लाख रुपये तक का loan ले सकते हैं।

Dhani App से लिए गया Loan वापस देने के लिए कितना समय मिलता है?

Dhani app से लिए गए loan की repayment आप 3 महीने से 24 महीनों के बीच में कर सकते हैं।

Dhani App का मालिक कौन है और इसकी शुरुआत कब हुई थी?

Dhani company की शुरुआत सन 1995 में हुई थी और इसकी शुरुआत Sameer Gehlot जी ने करी थी। इस company ने अपना app सन 2017 में launch किया था।

Dhani App से क्या-क्या किया जा सकता है?

Dhani app से आप shopping कर सकते हैं, loan ले सकते हैं, पैसे कमा सकते हैं और इसी के साथ आप bill payments और rewards points भी जीत सकते हैं।

Dhani App से कितने प्रकार के Loan मिलते हैं?

Dhani app से आप अलग-अलग प्रकार के loan ले सकते हैं जिनमे से मुख्य हैं – personal loan, two wheeler loan, wedding loan, travel loan, medical loan आदि।

Dhani OneFreedom Card क्या है?

Dhani OneFreedom Card एक app based credit card है जो की Dhani app ने अपने users को supreme benefits देने के लिए बनाया है। इस credit card की मदद से आप हर transaction पर cashback पा सकते हैं, instant approval ले सकते हैं, दवाइयों पर discount पा सकते हैं, doctor से consultation कर सकते हैं और इस credit card के जरिए अन्य लाभ भी ले सकते हैं।

Dhani OneFreedom Credit Card के फायदे क्या हैं?

Dhani OneFreedom credit card के कई फायदे हैं जैसे – इस card से transaction करने पर आपको cashback मिलेगा, दवाइयाँ खरीदने पर discount मिलेगा और इसके कई अन्य लाभ भी हैं जो की आप Dhani app पर देख सकते हैं।

क्या Dhani App Fraud है?

नहीं, Dhani app कोई fraud नहीं है। इसके कुल मिलाकर 50 million से भी ज्यादा play store downloads हैं। लेकिन अगर इस app के reviews की बात की जाए तो वो इतने अच्छे नहीं हैं। लेकिन फिर भी Dhani app काफी पुरानी और नामी company है जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं।

Dhani App से Loan Amount Bank Account में कितने समय में आ जाती है?

Dhani app से लिए गए loan की amount आपके bank account में 24 घंटे के अंदर आ जाती है।

क्या Dhani app से लिए गए Loan Amount की Prepayment की जा सकती है?

जी हाँ, आप Dhani app से लिए गए loan की prepayment कर सकते हैं। 20,000 रुपये से कम loan amount की prepayment नहीं कर सकते हैं लेकिन उससे ज्यादा की amount की prepayment आप कर सकते हैं लेकिन loan लेने के 6 महीने बाद आप prepayment कर सकते हैं उसके पहले नहीं और जिसके लिए आपको 5% prepayment charge भी देना होगा।

Dhani App से Maximum कितना Loan लिया जा सकता है?

Dhani app से आप maximum ₹15 लाख रुपये तक का loan ले सकते हैं।

Dhani App से Personal Loan लेने के लिए आवेदक का Credit Score कितना होना चाहिए?

अगर आप Dhani app से loan लेना चाहते हैं तो आपका credit score 750 से ज्यादा होना चाहिए।

Dhani App की Contact Details क्या हैं?

अगर आप Dhani से contact करना चाहते हैं तो इस number पर contact कर सकते हैं – 0124-6555-555 या फिर इस email पर mail send कर सकते हैं – support@dhani.com.

Play Store Download कैसे करे

निष्कर्ष

तो यहाँ पर हमने आपको Dhani app के बारे में सब कुछ बता दिया है और इस आर्टिकल को अगर आपने पूरा पढ़ा है तो आपको Dhani app के बारे में सब कुछ पता चल चुका है। यहाँ हमने Dhani app से जुड़ी हर एक बात विस्तार से बता दी है। अगर आपको ये आर्टिकल और इसमे दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें अगर उन्हे इसकी जरूरत है तो। अगर आप Android apps और Android mobile से जुड़ी और जानकारियाँ हासिल करना चाहते हैं तो हमारे साथ इस website पर जुड़े रहें।

Rate this post

Leave a Comment