Mi Pay क्या है और इसके क्या फायदे हैं? {संपूर्ण जानकारी}

दोस्तों, जैसा की आप जानते हैं की आज के समय में हर कोई अपना pay application निकाल रहा है चाहे वो Samsung हो, Realme हो, Oppo हो या Mi हो। हर smartphone company अपने smartphone में पहले से ही अपने pay application दे रही है और Mi भी अपने smartphones में Mi Pay पहले से दे रहा है।

अगर आपने Mi Pay के बारे में पहले कभी कुछ नहीं सुना है या फिर आप इसके बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं क्योंकि ये आर्टिकल हम आपके साथ इसलिए share कर रहे हैं ताकि आपको पता चले की Mi Pay क्या है। तो चलिए शुरू करते हैं ये आर्टिकल और जानते हैं सब कुछ Mi Pay के बारे में।

Mi Pay क्या है

Mi Pay एक digital payment app है यानि इसका इस्तेमाल करके आप कभी-भी किसी को भी पैसे भेज सकते हैं वो भी seconds में। Mi Pay, UPI और NFC पर काम करता है। जिस प्रकार Paytm और अन्य payment applications काम करती हैं ठीक उसी प्रकार Mi Pay भी काम करता है और ये application Mi company की है।

इस application से आप QR code scan करके आसानी से कहीं भी payment कर सकते हैं। Xiaomi की इस payment app से आप 1 दिन में 1 लाख रुपये तक money transfer कर सकते हैं। Mi Pay पूरी तरह से सुरक्षित है और पैसे भेजने के अलावा इससे mobile recharge और bill payment जैसे काम भी किए जा सकते हैं।

Mi Pay में आप अपने लिए एक QR code generate कर सकते हैं जिसकी मदद से आप अपने रिश्तेदारों या फिर किसी और से जब मर्जी पैसे receive कर सकते हैं। Xiaomi ने इस application को भारत में 2018 में ICICI bank के साथ launch किया था।

Mi Pay Download कैसे करे

1. सबसे पहले अपने phone में Google play store खोलें।

2. अब search bar में Mi Pay search करें।

3. अब सबसे पहली वाली application पर click करें।

4. अब app download करने के लिए install पर click करें।

Click on install

Install पर click करते ही आपके phone में Mi Pay download होना शुरू हो जाएगा और इस तरह बहुत आसानी से आप अपने mobile में Mi Pay को download और install कर सकते हैं।

Mi Pay इस्तेमाल कैसे करे

Mi Pay इस्तेमाल करने के लिए आपके पास अपना खुद का एक bank account होना चाहिए। आपको अपने debit या credit card से Mi Pay को अपने bank account से link करना होगा। इतना करने के बाद आप अपने फोन में Mi Pay इस्तेमाल कर सकते हैं।

Mi Pay से पैसे Transfer और Receive कैसे करे

Mi Pay से पैसे transfer और receive करना बहुत आसान है। अगर आपने पहले कभी Paytm, Google Pay या Phonepe इस्तेमाल किया है तो आप इसे काफी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। Mi Pay को इस्तेमाल करना बहुत आसान है और इसे आप बिल्कुल वैसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे आप अन्य payment applications इस्तेमाल करते हैं।

Mi Pay के फायदे

  1. Mi Pay, Xiaomi smartphone company द्वारा बनाया गया है और ये पूरी तरह से सुरक्षित है।
  2. Mi Pay इस्तेमाल करके आप किसी भी दुकान पर online payment कर सकते हैं।
  3. इस App को इस्तेमाल करने से आप पैसे transfer और receive करने के अलावा अपना recharge और bills payment (water, electricity, broadband, gas आदि) भी कर सकते हैं।

Mi Pay से जुड़े सवाल

Mi Pay कहाँ से Download कर सकते हैं?

आप अपने mobile में Mi Pay को Google Play Store से download कर सकते हैं।

क्या Xiaomi Mi Pay सिर्फ Mi के Phones में चलेगा?

नहीं, अगर आपके पास Mi का smartphone नहीं है तो भी आप Mi Pay को इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या Mi Pay सुरक्षित है?

हाँ, Mi Pay पूर्ण रूप से सुरक्षित है और इसमे आपका data और transactions पूरी तरह से सुरक्षित रहती हैं।

क्या Mi Pay App बंद कर दिया गया है?

नहीं, Mi Pay app काम कर रहा है और अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो Google play store से इसे download कर सकते हैं।

क्या Mi Pay को Phone से Delete कर सकते हैं?

हाँ, अगर आप Mi Pay इस्तेमाल नहीं करना चाहते या फिर उसे अपने mobile से हटाना चाहते हैं तो आप इसे phone की settings से uninstall कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको Mi Pay के बारे में सारी जानकारी दे दी है। अगर आपके पास Mi का phone है तो आपके phone में Mi Pay पहले से ही होगा। अगर ये app आपके phone में नहीं है तो आप इसे play store से download कर सकते हैं और इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपने ये आर्टिकल पूरा पढ़ा है तो आप समझ गए होंगे की Mi Pay क्या है और इसके क्या फायदे हैं। अगर आपको ये आर्टिकल और इसमे दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें और ऐसी ही जानकारियाँ प्राप्त करते रहने के लिए हमारे साथ इस website पर जुड़े रहें।

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment