B.Sc के बाद क्या करें? 5 Best Career Options

इस आर्टिकल में हम आपको B.Sc course के बारे में कुछ जानकारी देने वाले हैं जो की मुख्य आधारित है की B.Sc ke baad kya kare। इस article को पढ़ने के बाद आपको पता चलेगा की B.Sc के बाद आप कौन-कौन से degree या diploma courses कर सकते हैं और इसे course को करने के बाद कौन से career options हैं जिनमे आप अपना भविष्य बना सकते हैं।

B.Sc Course क्या है

B.Sc एक scientific course है और इसमे विज्ञान और तकनीकी के बारे में सिखाया जाता है। B.Sc 3 साल का एक undergraduate course है जिसे आप 12वी कक्षा के बाद कर सकते हैं। B.Sc अलग-अलग subjects/fields में की जाती है। अपने interest के हिसाब से आप जिस भी field में चाहे B.Sc कर सकते हैं। अगर आप B.Sc में admission लेना चाहते हैं तो 12वी कक्षा में आपको कम-से-कम 50% marks लाने होंगे उसके बाद ही आप B.Sc में दाखिला ले पाएंगे। B.Sc में admission लेने के लिए entrance tests भी होते हैं लेकिन कुछ private colleges बिना entrance के ही direct admission दे देते हैं। अगर आप विज्ञान की field में आगे बढ़ना चाहते हैं और वैज्ञानिक बनना चाहते हैं तो आप B.Sc course में admission ले सकते हैं।

B.Sc के बाद क्या करे

B.Sc के बाद करने के लिए बहुत सारे options हैं जैसे – degree courses, diploma courses या फिर बेहतर career options. हम आपको degree courses, diploma courses और career options, सभी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

B.Sc के बाद Degree Courses

B.Sc के बाद बहुत सारे ऐसे degree courses हैं जिन्हे करके आप अपने career में एक अच्छी जगह पर पहुँच सकते हैं। नीचे हमने सभी courses के बारे में एक-एक करके अच्छे से बताया है।

  1. M.Sc – B.Sc के बाद सबसे लोकप्रिय course जो लोग करते हैं वो है M.Sc. M.Sc की full form होती है Master of Science. M.Sc 2 साल का master degree course है। जिन बच्चों ने B.Sc करी है वो लोग M.Sc करके विज्ञान के क्षेत्र में ही अपना career बना सकते हैं। M.Sc आप किसी भी particular subject में कर सकते हैं। M.Sc के बाद आप Scientist, Assistant Professor, Biochemist, Chemical Analyst आदि बन सकते हैं। आपने जिस भी subject से अपनी M.Sc की है उसके हिसाब से आप अपना profession चुन सकते हैं और नौकरी पा सकते हैं।
  2. MCA – MCA भी एक master degree course है जिसकी duration 2 या 3 साल की होती है जो की इस बात पर निर्भर करता है की आप किस college/institution से MCA कर रहे हैं। इस course में आपको computers और coding के बारे में सिखाया जाता है और इसे करने के बाद आप software engineer, software developer, database engineer आदि बन सकते हैं। तो अगर आप computer की field में कुछ बेहतर करना चाहते हैं तो आप MCA कर सकते हैं।
  3. MBA – MBA भारत के सबसे लोकप्रिय courses में से एक है और इसकी duration भी 2 साल की होती है। भारत में MBA के लिए सबसे अच्छा institution IIM है और इस institute से MBA करने के लिए entrance exam देना पड़ता है जिसका नाम है CAT (Common Admission Test). वैसे भारत में कई ऐसे colleges हैं जो की MBA कराते हैं जहां पर किसी entrance की जरूरत नहीं है यानि बिना entrance exam के ही admission हो जाता है। अगर आप चाहे तो B.Sc के बाद MBA कर सकते हैं। कुछ लोगों को ये गलतफ़ैमि है की वो B.Sc के बाद MBA नहीं कर सकते लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। आप B.Sc के बाद MBA बिल्कुल कर सकते हैं।
  4. LLB – LLB एक 3 साल का law course है और जिसमे कानून की शिक्षा दी जाती है। आप चाहे तो B.Sc के बाद LLB course कर सकते हैं अगर आप वकील बनाना चाहते हैं तो। इसमे आपको 6 अलग-अलग प्रकार के कानूनों के बारे में पढ़ाया जाता है और जानकारी दी जाती है। LLB करने वालों के लिए बोहोत सारे job options मौजूद हैं law firms में, public और private sector companies में।
  5. MIM – MIM की full form होती है Masters in Information Management और एक master degree course है जिसे आप B.Sc के बाद कर सकते हैं। MIM में IT management से जुड़े subjects के बारे में पढ़ाया जाता है जैसे business analytics, data warehousing, cyber security management आदि। अगर आप MIM course करते हैं तो IT sector में नौकरी करने के आपके पास काफी सारे विकल्प होंगे। MIM के बाद आप system analyst, MIS director, IT consultant, web designer, video game designer आदि बन सकते हैं।
  6. B.Ed – B.Ed की full form होती है Bachelor of Education और इस course में आपको पढ़ाई से संबंधित जानकारी दी जाती है यानि teaching के बारे में बताया जाता है। अगर आप teacher बनाना चाहते हैं तो आप इस course को कर सकते हैं। B.Ed 3 से 4 साल का course है जो की depend करता है institution पर। इस course में आपको अच्छे से पढ़ाने की techniques के बारे में पढ़ाया जाता है। B.Ed करने के बाद teahcer, lecturer, coach, adviser, educational therapist आदि बन सकते हैं।

BA के बाद सबसे बेहतरीन Career Options

B.Sc ke baad kya kare Diploma Courses

B.Sc के बाद आप बहुत सारे diploma courses कर सकते हैं जिनके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है।

  1. Diploma in AI – Diploma in AI का मतलब है Artificial Intelligence में diploma. आज के समय में हर एक field में computers और specially AI का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे काम बहुत ही effeiciently और जल्दी होता है। तो अगर आप AI की field में कुछ करना चाहते हैं तो आप AI में Diploma कर सकते हैं जो की आपको आपके career में एक अच्छी growth दे सकता है।
  2. Diploma in Data Science – Diploma in Data Science एक Post Graduate diploma course hai data science में जिसमे आपको data science और data analytics के बारे में सिखाया जाता है। Data Science में आप अच्छा career बना सकते हैं और भारत में एक average data scientist की salary 6,50,000 रुपये है।
  3. Diploma in Medical Lab Technology – Diploma in Medical Lab Technology एक 2 साल का medical diploma course है जिसमे आपको clinical lab tests की मदद से बीमारियों को रोकना, diagnose करना, उन्हे ठीक करना आदि सिखाया जाता है। इस course को करने के बाद आपको सालाना 2 लाख से 5 लाख रुपये तक की salary मिल सकती है।
  4. Diploma in Physiotherapy – Diploma in Physiotherapy एक ऐसा course है जिसमे आपको नसों और हड्डियों के बारे में पढ़ाया जाता है। इस course को करने के बाद आप लोगों की हड्डियों, नसों और muscles की दिक्कतों को ठीक कर पाओगे। इस course को short में DPT भी कहते हैं और इसकी duration 2 साल की होती है। इस course को करने के बाद आपको सालाना 2 से 5 लाख रुपये का package मिल सकता है।
  5. Diploma in Digital Marketing – Digital Marketing का diploma 1 साल का होता है और इसमे आपको digital marketing के बारे में सिखाया जाता है जैसे – SEO, SEM, PPC, SMO etc. अगर आप digital marketing की field में अपना career बनाना चाहते हैं तो आप digital marketing की field में diploma कर सकते हैं।
  6. Diploma in Radiological Technology – Diploma इन Radiological Technology एक 2 साल का diploma course है जो की ध्यान देता है patients में disease को ढूँढने में और उन्हे diagnose करने में। इस course को करके आप 5 से 9 लाख तक का annual package ले सकते हैं।
  7. Diploma in Engineering – Diploma in Engineering course को polytechnic भी कहते हैं। अगर आप इस course को करते हैं तो आपको ये फायदा होगा की आप B.Tech में direct 2nd year में admission ले सकेंगे। Polytechnic आप अलग-अलग branches में कर सकते हैं जैसे – electrical, CSE, mechanical आदि।
  8. Diploma in Nursing – Diploma in Nursing एक 3 साल का diploma course है जिसमे आपको nursing की पढ़ाई कराई जाती है। इस course में आपको Fundamentals of Nursing, Health Economics, Community Diseases, Medical Surgical operations, administrating and ward management जैसे subjects पढ़ाए जाते हैं।
  9. Diploma in Food Technology – Diploma in Food Technology में आपको basics of food production, food technology, microbiology, and food quality testing के बारे में पढ़ाया जाता है। इस course को करने के लिए आपने 12th class PCM या PCB से करी होनी चाहिए और उसमे आपको 50% से ज्यादा अंक मिले होने चाहिए।

B.Sc के बाद सरकारी नौकरी/Exams

B.Sc के बाद आप लगभग सारे सरकारी exams की या नौकरी की तैयारी कर सकते हैं और कौन-कौन से मुख्य exams की तैयारी कर सकते हैं उसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है।

  1. UPSC UPSC भारत के सबसे कठिन exams में से एक है और इस परीक्षा को देने के लिए आप graduate होने चाहिए यानि आपकी graudation पूरी होनी चाहिए। B.Sc 3 साल की एक undergraduate degree है जिसके बाद आप इस परीक्षा को दे सकते हैं। इस परीक्षा को clear करने के बाद आप IAS, IPS, IFS आदि post पर जा सकते हैं जो की काफी reputed posts हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं जिसकी मदद से आप लोगों की मदद कर सकें तो आप UPSCकी तैयारी कर सकते हैं क्योंकि UPSC के बाद आप IAS यानि एक जिले का DM बन सकते हैं जिसके पास पूरे शहर को control करने और उसमे बदलाव लाने की ताकत होती है।
  2. SSC CGL – SSC CGL की complete form होती है Staff Selection Commission Combined Graduate Level Exam. अगर आप उच्च पदों पर सरकारी नौकरी चाहते हैं और UPSC आपको थोड़ा कठिन लग रहा है तो आप SSC CGL की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। अगर आपकी graduation पूरी हो चुकी है तो आप SSC CGL की परीक्षा दे सकते हैं और Income Tax Officer, Audit Officer, SI in CBI  जैसे पदों को प्राप्त कर सकते हैं।
  3. RRB RRB की full form होती है Railway Recruitment Board. अगर आप railways में नौकरी पाना चाहते हैं तो आप RRB की परीक्षा दे सकते हैं। RRB 12th base और graduate level दोनों ही प्रकार की परीक्षा करवाता है और इसमे आपको technical और non-technical दोनों ही प्रकार की नौकरियां मिल जाएंगी। अगर आप graduate level jobs के लिए apply कर रहे हैं तो आपकी graduation पूरी होनी चाहिए। तो अगर आप railways में जाना चाहते हैं तो B.Sc के बाद आप RRB की परीक्षा दे सकते हैं।
  4. Bank PO – Bank PO की full form Bank Probationary Officer होती है और इस परीक्षा को देने से आप Bank में नौकरी कर सकते हैं। Bank में नौकरी करने के लिए जरूरी नहीं है की आपके पास commerce stream हो। Bank PO की परीक्षा देने के लिए बस आप graduate होने चाहिए।
  5. CTET – अगर आप teacher बनाना चाहते हैं तो आप CTET की परीक्षा दे सकते हैं। CTET की full form Central Teacher Eligibility Test होती है। आप graduation के बाद इस परीक्षा के लिए apply कर सकते हैं लेकिन आपको ध्यान रखना होगा की इस परीक्षा के लिए apply करने से पहले आपने teaching के लिए कोई diploma किया हो या फिर B.Ed की हो। क्योंकि इस CTET teacher बनाने के लिए होता है और इसके लिए teaching training होनी जरूरी है जो की आपको teaching diploma या फिर B.Ed mएन सिखाई जाती है।

B.Sc के बाद Career Options

B.Sc के बाद काफी सारे career options हैं जिनमे आप अपना future बना सकते हैं। नीचे हमने कुछ खास career options के बारे में बताया है।

  1. Research Institute
  2. Assistant Nurse
  3. Clinical Research Specialist
  4. Lab Assistant
  5. Laboratory Technician
  6. Assistant Professor/Lecturer
  7. Biochemist

B.Sc से जुड़े सवाल

  1. B.Sc के बाद कौन सी Jobs मिल सकती हैं?
    B.Sc एक scientitic course है जिसके बाद आपको विज्ञान के क्षेत्र में नौकरी मिल सकती है। लेकिन अगर आप चाहें तो अन्य fields में भी नौकरी पा सकते हैं जिसकी जानकारी हमने आपको इस article में दी है।
  2. क्या B.Sc Degree में सबसे ज्यादा Salary होती है?
    नहीं, B.Sc करने के बाद सबसे ज्यादा salary नहीं मिलती है लेकिन ये इस बात पर भी निर्भर करता है की आप किस stream/subject/field से B.Sc कर रहे हैं।
  3. B.Sc करने से क्या बनते हैं?
    B.Sc करने के बाद आप वैज्ञानिक बन सकते हैं या फिर आप चाहें तो अन्य fields में भी अपना career बना सकते हैं और ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है की आप किस field में जाना चाहते हैं।
  4. क्या B.Sc भविष्य के लिए अच्छा है?
    हर course अच्छा ही होता है अगर आप उसमे अपना पूरा ध्यान दें तो और आपको पता हो की आपको ज़िंदगी में कहाँ तक जाना है। अगर आप B.Sc के बाद M.Sc करते हैं और फिर उसके बाद PhD करते हैं तो आप अपने career में बहुत आगे तक जा सकते हैं और फिर आप lecturer/professor बन सकते हैं या फिर आप ISRO जैसे highly reputed national organization का हिस्सा भी बन सकते हैं।
  5. B.Sc की Salary कितनी होती है?
    B.Sc करने के बाद आपको सालाना 3 से 5 लाख रुपये का package मिल सकता है जो की ठीक-ठाक है। लेकिन अगर आप B.Sc के बाद M.Sc और फिर PhD करते हैं तो आपकी salary काफी बढ़ सकती है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने B.Sc से जुड़ी हर एक जानकारी दे दी है। अगर आप B.Sc करने की सोच रहे हैं या फिर आप B.Sc कर चुके हैं तो ये article पढ़ने के बाद आपको clear हो जाएगा की B.Sc के बाद क्या करे। B.Sc के बाद आप खास-तौर से विज्ञान के क्षेत्र में अपना career बना सकते हैं। अगर आपको ये आर्टिकल और इसमे दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें और ऐसे ही article पढ़ते रहने के लिए हमारे साथ इस website पर जुड़े रहें।

Rate this post

Leave a Comment