Vivo China में अपना एक नया smartphone launch करने की तैयारी कर रहा है जिसका नाम है Vivo Y55S 2021. इस phone को सबसे पहले IMEI database पर model नंबर V2164A के साथ देखा गया था। इसके बाद China की एक telecom listing ने इस device पर लोगों का और ध्यान आकर्षित किया है।
उस listing ने इस smartphone की कुछ specifications leak कर दी हैं। Specifications leak होने के साथ phone की कुछ तस्वीरें भी leak हुई हैं जो की आपको इस article में देखने को मिलेंगी। Images के साथ इस article में मैं आपको Vivo Y55S 2021 के specifications के बारे में भी बताऊंगा।

हालांकि इस phone के बारे में अभी तक Vivo company ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। इस article में मैं आपको इस phone के बारे में जो भी बताऊंगा वो सभी leak हुई जानकारी है।
Table of Contents
Vivo Y55S 2021 के Specifications (Leaked)
Phone का नाम | Vivo Y55S 2021 |
Processor | MediaTek Dimensity 700 |
Display | 6.58 inch IPS LCD display |
RAM | 8GB |
ROM | 128GB |
Rear Camera | 50MP primary lens 2MP auxiliary lens |
Front Camera | 8MP |
Battery | 6000mAh |
Charging | 18W fast charging |
Processor/OS
Vivo Y55S में MediaTek dimensity 700 processor का इस्तेमाल किया गया है और इसमें out of the box Android 11 देखने को मिल सकता है।
Display/Screen
Leaks के हिसाब से पता चला है की Vivo Y55S में 6.58 inch की Full HD+ IPS LCD display है जिसमें tear drop notch है।
RAM/ROM
Leak हुई specifications के हिसाब से इस phone में 8GB RAM होगी और 128GB ROM यानी internal storage होगी।
Camera
इस phone में पीछे की तरफ 2 camera दिए गए हैं जिनमें से एक 50MP का है और दूसरा 2MP का है। 50MP का camera primary lens है और 2MP का auxiliary lens है। Phone के पीछे के कैमरों का size normal से बड़ा है। Phone में सामने की तरफ एक 8MP का front selfie camera है जो की tear drop notch में fix है।

Battery/Charger
Vivo Y55S 2021 model में 6000mAh की बड़ी battery है जिसे charge करने के लिए 18W का charger है।
Security
Security के लिए phone में side mounted fingerprint sensor मौजूद है और इसमें facial recognition का feature भी है यानी आप अपने चेहरे से phone को खोल सकते हैं।
Ports/Buttons
इस phone में power और volume rocker buttons हैं। इनके अलावा अगर इस phone में मौजूद ports की बात करें तो इसमें USB type C और 3.5mm audio jack मौजूद है।

Connectivity
Leak हुई जानकारी के हिसाब से ये phone 2 SIM slots के साथ आता है और इसमें Wi-Fi और bluetooth का support भी देखने को मिलता है। इस phone में dimensity 700 processor का इस्तेमाल किया गया है जिसके कारण हो सकता है की phone 5G को support करे।
Body/Weight
ये phone 3 colours में आ सकता है – Ceramic Black, Mirror Blue और Cherry Pink Meteor. इस phone का वजन 199gms है और ये 9.17mm thick है।

Price
इस phone की कीमत की बात करें तो China में इसकी कीमत CNY 1,899 list हुई है जो की भारतीय रुपये में 22,300 रुपये होते हैं।
Vivo Y55S 2021 से सम्बंधित सवाल
1. Vivo Y55S 2021 किस दिन Launch होगा?
Leak हुआ जानकारी के हिसाब से Vivo Y55S 2021 4 दिसंबर को China में launch हो सकता है।
2. Vivo Y55S 2021 का वजन कितना है?
Vivo के नए phone Y55S का वजन 199gms है।
3. क्या Vivo Y55S 2021 5G Network को Support करता है?
Leaks के हिसाब से इस phone में MediaTek Dimensity 700 processor को इस्तेमाल किया गया है जिसके कारण हम इस phone में 5G network support करने की उम्मीद कर सकते हैं।
निष्कर्ष
इस article में मैंने आपको Vivo Y55S 2021 के बारे में जो भी जानकारी दी और इस article में दी गयी प्रतियेक जानकारी phone के leaked specifications और features पर आधारित है। वैसे कुछ reports के अनुसार ये भी पता चला है की company इस phone को 4 दिसंबर 2021 को China में launch करेगी।
अगर आप smartphones से सम्बंधित ऐसी जानकारी से update रहना चाहते है तो आप हमारे blog के साथ जुड़ सकते हैं। जैसे ही ये phone launch होगा आपको हमारे blog पर इस phone के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा।
हम उम्मीद करते हैं की आपको ये article पसंद आया होगा। अगर आपको इस article में दी गयी जानकारी पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें।

Hello दोस्तों, मेरा नाम आदर्श वर्धन पटेल है और मैं Computer Science में Diploma कर रहा हूँ। मुझे नयी technology और gadgets के बारे में जानना और जानकारी share करना पसंद है। इसलिए मैंने SikhoHindiMe.com की शुरुआत करी है। मैं इस blog पर android phone से सम्बंधित सारी जानकारी हिंदी में share करता हूँ जैसे – latest और आने वाले smartphones, android apps और android से सम्बंधित सारी जानकारी।