हेलो दोस्तों, आज इस आर्टिकल में हम आपको Samsung जैसी बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनी के एक नए smartphone के बारे में बताने वाले हैं जो की हालही में launch हुआ है और जिस पर अभी बहुत ही अच्छा offer चल रहा है। अगर आप कोई Smartphone लेने की सोच रहे हैं और ख़ास तौर से Samsung का तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी लाभदायक है।
इस आर्टिकल के जरिये हम आपको Samsung Galaxy F23 5G phone की सारी जानकारी देने वाले हैं। अगर आप Samsung के इस नए phone के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें।
Table of Contents
Samsung Galaxy F23 5G Specifications
Phone | Samsung Galaxy F23 5G |
Processor | Qualcomm Snapdragon 750G |
Display | 6.6 FHD+ 120Hz Gorilla Glass 5 Display |
RAM+Internal Storage | 4GB+128GB 6GB+128GB |
Rear Camera Front Camera | 50MP+8MP+2MP 8MP |
Battery | 5000mAh |
Samsung Galaxy F23 5G Samsung का latest smartphone है जो की भारत में 16 मार्च 2022 को लांच हुआ था। ये फ़ोन Qualcomm Snapdragon 750G chipset के साथ आता है जो की 8nm पर आधारित processor है और 5G network support करता है और इसमें 5G के 12 bands हैं।

बात करें फ़ोन की display की तो इसमें हमें 6.6-inch की FHD+ 120Hz refresh rate के साथ Gorilla Glass 5 से protected display मिलती है जो की phone की कीमत के हिसाब से काफी बढ़िया है।
ये फ़ोन 2 variants में आता है एक 4GB+128GB और 6GB+128GB. इसके अलावा फ़ोन में पीछे की तरह triple camera setup है जिसमें 50MP primary camera है, एक 8MP का camera है और एक 2MP का camera है। इसमें सामने की तरफ हमें 8MP का selfie camera देखने को मिलता है।

फ़ोन में 5000mAh की बड़ी battery आती है जो की एक पूरे दिन आराम से चलेगी। इसके कुछ अन्य features की बात करें तो इसमें हमें Auto Data Switch नाम का एक feature मिलता है जो की Samsung के smartphones में हालही में आया है। इस feature की मदद से आपका phone अपने आप ही दूसरे SIM पर shift कर लेगा अगर आपके पहले SIM का internet pack खत्म हो गया है तो।
इसके अलावा इस फ़ोन में जो सबसे बड़ा highlight है वो ये है की इसमें आप phone की RAM को 12GB तक बढ़ा सकते हैं जो की काफी ज्यादा है। अगर आप 6GB RAM वाला variant लेते हैं तो आप 6GB RAM phone की और बढ़ा सकते हैं और उसे 12GB कर सकते हैं।

अगर आपके लिए 128GB storage कम है तो आप इस phone की storage को 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं और इसमें dedicated SD card slot आता है यानी आप phone में 2 SIM और 1 memory card डाल सकते हैं।
ये फ़ोन Bluetooth version 5.0 support करता है और Wi-Fi 2.4GHz और 5GHz support करता है। फ़ोन में NFC, GPS, Maps और अन्य features का भी support है। इसके अलावा phone में हमें 3.5mm audio jack भी देखने को मिलता है जो की काफी बढ़िया बात है। और OS की बात करें तो इसमें हमें latest Android 12 मिलता है जो की One UI 4.1 पर आधारित है।
Samsung Galaxy F23 5G Price
Samsung Galaxy F23 5G की specifications के बारे में तो हमने आपको ऊपर बता दिया और अब हम आपको इसकी कीमत के बारे में बताएंगे। ये फ़ोन 2 variant में आता है 4GB+128GB और 6GB+128GB. 4GB+128GB वाले variant की कीमत ₹15,999 रुपये है और 6GB+128GB वाले variant की कीमत ₹16,999 रुपये है। अगर आप अभी (25th-31st March 2022) इस phone को Flipkart से खरीदते हैं तो आपको दोनों variant पर ₹1000 रुपये का discount मिलेगा जिसके बाद आपको 4GB+128GB वाला variant ₹14,999 रुपये का पड़ेगा और 6GB+128GB वाला variant ₹15,999 रुपये का पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:
- Thop TV Download करने का बेहद आसान तरीका
- Android Accessiblity Suite क्या है
- अपने मोबाइल पर Free में IPL 2022 कैसे देखें
- WhatsApp में Dark Mode कैसे इस्तेमाल करें
निष्कर्ष
अगर आप ₹20,000 रुपये के अंदर एक बढ़िया 5G phone खरीदना चाहते हैं तो Samsung Galaxy F23 5G एक शानदार phone है जो की बढ़िया 5G connectivity और features के साथ बहुत सही कीमत पर आता है। अगर आपको ये आर्टिकल और इसमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए हमारे साथ Facebook पर जरूर जुड़ें।

Hello दोस्तों, मेरा नाम आदर्श वर्धन पटेल है और मैं Computer Science में Diploma कर रहा हूँ। मुझे नयी technology और gadgets के बारे में जानना और जानकारी share करना पसंद है। इसलिए मैंने SikhoHindiMe.com की शुरुआत करी है। मैं इस blog पर android phone से सम्बंधित सारी जानकारी हिंदी में share करता हूँ जैसे – latest और आने वाले smartphones, android apps और android से सम्बंधित सारी जानकारी।