आज यानी 30 नवंबर 2021 को Redmi भारत में अपना एक नया smartphone launch करने वाला है जिसका नाम Redmi Note 11T 5G है। इस smartphone के हर तरफ काफी चर्चे हो रहे थे। वैसे इस phone के कुछ specs इसके launch से पहले leak हुए थे जिनमे से कुछ सही थे।
Redmi Note 11T 5G के बारे में Xiaomi India के managing director और global vice president में बताया की ये phone Redmi का पहला ऐसा phone है जो की 6nm chipset के साथ आ रहा है। इस article में मैं आपको Note Redmi 11T 5G से सम्बंधित सारी जानकारी देने वाल हूँ।

Table of Contents
Redmi Note 11T 5G के Specifications
Phone का नाम | Redmi Note 11T 5G |
Processor | MediaTek 810 |
Display | 6.6 inch FHD+ 90Hz LCD display |
RAM/ROM | 6GB+128GB 8GB+128GB |
Rear Camera | 50MP primary lens 8MP ultrawide lens |
Front Camera | 16MP |
Battery | 5000mAh |
Charging | 33W fast charging |
Performance, Processor और OS
Latest Redmi Note 11T 5G में MediaTek का dimensity 810 processor डाला गया है। Redmi का ये पहला smartphone है जिसमें 6nm chipset का इस्तेमाल किया गया है। 810 processor एक octa core यानी 8 core का processor है जिसमें 2 A76 cortex cores हैं जो की 2.4GHz पर clocked हैं। इसके अलावा बाकी के 6 A55 cortex cores 2GHz पर clocked हैं।
इसमें Mali G57 MC2 GPU का इस्तेमाल किया गया है जो की 1068MHz की frequency पर है और बहुत अच्छी performance देता है। 810 एक काबिल processor है जिसके कारण phone में apps काफी तेज खुलेंगे और user experience बहुत अच्छा रहेगा। Redmi Note 11T 5G का antutu score 3,55,000 से भी ज्यादा है।
इसमें UFS 2.2 storage का इस्तेमाल किया गया है जिसके कारण user अपने रोज़ाना के काम काफी तेजी से कर पायेगा।

Display
इस phone में 6.6 inch की HD+ LCD display है जो की 90Hz के adaptive refresh rate के साथ आती है। इसका मतलब ये है की display, app के हिसाब से अपने आप ही refresh rate को adjust कर लेती है। अगर आप videos देख रहे हैं तो display अपने आप 50Hz पर shift हो जायेगी और अगर आप scrolling या gaming कर रहे हैं तो display अपने आप 90Hz पर set हो जायेगी।
Adaptive refresh rate की वजह से phone में battery कम इस्तेमाल होगी जिससे phone की battery लंबे समय तक चलेगी। Phone में reading mode के नाम से भी एक feature मौजूद है जो की readers के लिए काफी अच्छा है।
Camera
इस phone में पीछे की तरफ dual camera setup आता है जिसमें primary lens 50MP का है और ultrawide camera 8MP का है। सामने की तरफ इस phone में 16MP का selfie camera आता है।

RAM/ROM
Redmi Note 11T 5G का base variant 6GB RAM और 64GB ROM के साथ आता है। इसमें दो और variant भी आते हैं जो की हैं 6GB RAM और 128GB ROM और 8GB RAM और 128GB ROM. इसके अलावा Redmi ने इस phone में RAM booster का feature भी दिया है जिसकी मदद से phone की RAM को 3GB तक बढ़ाया जा सकता है।
मतलब अगर आपके पास 8GB RAM वाला variant है और आप अपने phone की RAM extend करते हैं तो आपके phone की RAM 11GB हो जायेगी जिससे आप अपने phone में अच्छे से multitasking कर पाएंगे और phone से और अच्छी performance ले पाएंगे। इसके अलावा इसमें memory card लगाकर storage को 1TB तक expand किया जा सकता है।
Battery
Redmi Note 11T 5G में 5000mAh की बड़ी battery है जो की xiaomi के हिसाब से एक बार charge करने पर 2 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा phone में dimensity 810 का 6nm architecture पर based processor है और साथ ही adaptive display के कारण ये battery और भी अच्छा perform करेगी। 5000mAh की बड़ी battery को charge करने के लिए phone 33W की fast charging को भी support करता है। 33W fast charger से Redmi Note 11T 5G 0 से 100% तक मात्र 1 घंटे में charge हो जाएगा।
Software
ये phone out of the box MIUI 12.5 के साथ आता है जो की अपने साथ काफी features लाता है।

Connectivity
ये smartphone dimensity 810 processor के साथ आता है और इसके chipset में ही 5G की modem integrated है। इसका मतलब ये है की 5G modem उसी chip में integrated है जिसमें CPU, GPU और बाकी processing components है। इसमें 5G modem को अलग से किसी chip में नहीं डाला गया है। इससे phone में कम power इस्तेमाल होगी और battery लंबे समय तक चलेगी।
इस phone में 6nm chipset का इस्तेमाल किया गया है जिससे ये phone कम power का इस्तेमाल करेगा। Redmi Note 11T 5G dual SIM 5G को भी support करता है। इसके अलावा इसमें आपको Wi-Fi और Bluetooth तो देखने को मिलता ही है। Connectivity के मामले में phone में कोई कमी नहीं है।
Build Quality
ये phone corning gorilla glass की protection के साथ आता है जिससे की phone पर scratches या damages जल्दी नहीं होंगे। Redmi Note 11T 5G IP53 की protection के साथ आता है जिसका मतलब ये है की ये dust और splash proof है। मतलब अगर इस पर गलती से थोड़ा बहुत पानी गिर जाता है तो इसे कुछ नहीं होगा।

Security
आप इस phone में fingerprint sensor और face unlock दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इस phone में side mounted fingerprint sensor आता है जिसमें double tab shortcuts का feature integrated है।
Ports/Buttons
सबसे अच्छी बात है ये है की इस phone में 3.5mm audio jack मौजूद है यानी आप इसमें handsfree का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको type-C port देखने को मिलता है। इनके अलावा इसमें power button और volume rockers तो हैं ही।
Price
Redmi Note 11T 5G 3 अलग-अलग variants में आता है जिनकी कीमत आपको निचे दिख जायेगी। अगर आप इस phone को launch जाने के समय खरीदते हो तो आपको इस पर 1000 रुपये का introductory discount मिल जाएगा। और इसके आलावा अगर आप इसे खरीदते समय ICICI bank के credit card या EMI transactions का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस पर 1000 रुपये का और discount मिल जाएगा।
Variant | Price | Discounted Price |
---|---|---|
6GB+64GB | 16,999Rs. | 14,999Rs. |
6GB+128GB | 17,999Rs. | 15,999Rs. |
8GB+128GB | 19,999Rs. | 17,999Rs. |
Redmi Note 11T 5G से सम्बंधित सवाल
1. Redmi Note 11T 5G भारत में किस दिन Launch होगा?
Redmi Note 11T 5G 30 नवंबर को भारत में launch होगा।
2. Redmi Note 11T 5G का वजन (Weight) कितना है?
Redmi Note 11T 5G का वजन 195gms है।
निष्कर्ष
अब आपको पता चल गया होगा की आपको ये phone खरीदना चाहिए या नहीं। वैसे ये phone 7 दिसंबर को भारत में launch होगा। तब तक अगर Redmi Note 11T 5G के बारे में कोई भी नयी खबर आती है तो आपको वो जानकारी यहाँ पर देखने को मिल जायेगी।

Hello दोस्तों, मेरा नाम आदर्श वर्धन पटेल है और मैं Computer Science में Diploma कर रहा हूँ। मुझे नयी technology और gadgets के बारे में जानना और जानकारी share करना पसंद है। इसलिए मैंने SikhoHindiMe.com की शुरुआत करी है। मैं इस blog पर android phone से सम्बंधित सारी जानकारी हिंदी में share करता हूँ जैसे – latest और आने वाले smartphones, android apps और android से सम्बंधित सारी जानकारी।