Zip File क्या होती है? | Mobile में Zip File कैसे खोले?

क्या आप Zip file के बारे में जानना चाहते हैं? आगर हाँ! तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की Zip File क्या होती है। इसके अलावा इस आर्टिकल के जरिए आपको ये भी पता चलेगा की Mobile में Zip File कैसे खोले। अगर आप zip file के विषय में जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि इसे पढ़ने के बाद आपको समझ या जाएगा की zip file क्या होती है और इसे mobile में कैसे खोलते हैं।

Zip File क्या होती है

Zip file एक compressed file होती है जिसमें कई directories और data हो सकता है। आम files के मुकाबले zip file का size कम होता है। ये एक तरह का file format होता है जिसमें बड़ी-बड़ी files को कम जगह पर store करके रखा जा सकता है।

Zip files compressed होती हैं जिसके कारण ये कम जगह लेती हैं और इन्हें share करना भी आसान होता है। Zip file का extension .zip होता है। Zip file में password भी लगाया जा सकता है और ये feature इसलिए दिया गया है ताकि data सुरक्षित रहे।

अगर आपके पास कुछ 6-7 files हैं और उन्हे compress करके आप एक file में डाल देते हैं तो उसे zip file कहते हैं। अब आपने जो zip file बनाई है उसमे आपकी वो 6-7 files होंगी और जब आप उसे extract करेंगे तो आपको आपकी वो files मिल जाएंगी।

Phone में Zip File कैसे खोले

वैसे तो आज के smartphones में zip file खोलने का feature पहले से ही आ रहा है लेकिन अगर आपके phone में ये feature नहीं है और आप अपने phone में zip files खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने phone में app download कर सकते हैं।

निचे हमने एक app के जरिये zip files को unzip करने के बारे में बताया है। Zip file खोलने के लिए आपको ZArchiver नाम के app को अपने mobile में download करना होगा और फिर नीचे बताए steps follow करने होंगे।

1. सबसे पहले आपको अपने phone में Google play store से ZArchiver नाम का एक app download करना है।

Click on Install ZArchiver

2. Download करने के बाद अब आपको app खोलना है और allow पर click करके phone की storage access दे देनी है।

Click on Allow

3. अब आपके सामने file explorer जैसा एक interface खुलेगा जिसमें आपको वहां जाना है जहाँ पर आपकी zip file saved है।

4. इसके बाद आपको अपनी zip file को unzip करने के लिए उस पर click करना है।

Click on your zip file

5. File पर click करके आपके सामने एक menu खुलेगा जिसमें आपको Extract to ./<Archive name>/ पर click करना है।

Click on Extract to Archive Name

6. फिर आपकी zip file unzip होनी शुरू हो जायेगी और process पूरा होने के बाद आपकी zip file folder में extract हो जायेगी। उस folder को खोलकर आपको वो files मिल जाएंगी जो की zip file में saved थी।

Zip file extracted in folder

इस तरह ZArchiver का इस्तेमाल करके आप किसी भी phone में zip file को खोल सकते हैं।

Zip File खोलने के लिए Best Apps

  1. RAR
  2. ZArchiver
  3. WinZip – Zip Unzip Tool

Phone में Zip file खोलने के लिए Google play store पर बहुत सारे apps मौजूद हैं। ऊपर हमने जो apps के नाम बताए हैं वो सबसे बढ़िया हैं और उन्हे आप google play store से अपने Android mobile में download कर सकते हैं।

Zip File इस्तेमाल क्यों करते हैं

  1. Zip file इस्तेमाल इसलिए करते हैं क्योंकि इनका size अन्य file types के मुकाबले कम होता है। कम size होने की वजह से किसी भी file को zip में compress करके उसे internet या email पर आसानी से upload किया जा सकता है।
  2. दूसरी वजह ये है की अगर आप किसी ऐसी file को download करते हैं जिसका size असल में काफी ज्यादा है लेकिन वो एक zip file में compressed है तो इसमें आपका कम internet खर्च होता है और आपको original file कम size में मिल जाती है।

Zip File के फायदे

  1. Zip file का सबसे बड़ा फ़ायदा है की files को zip में compress करने से files का size कम हो जाता है जिसके कारण उन्हें आसानी से store, upload या transfer किया जा सकता है।
  2. अगर आपके phone में बहुत ज्यादा files और data इकट्ठा हो गया जिसे आप delete नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में आप उस data को zip file में compress कर सकते हैं। इससे वो data एक zip file में बदल जाएगा और उसका size भी कम हो जाएगा जिसे आप आसानी से अपने mobile में store कर सकते हैं।
  3. अगर आपके पास बड़ी files हैं जो की आपके लिए जरूरी है लेकिन जिन्हें आप कभी-कभी इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें भी आप zip files में compress करके store कर सकते हैं।
  4. Zip file में password भी लगाया जा सकता है। अगर आप zip file में कोई confidential चीज़ store करना चाहते हैं या कोई ऐसी चीज़ store करना चाहते हैं जिसे कोई और ना देख सके तो इसके लिए आप zip file में password लगा कर उसे protect कर सकते हैं।

Zip File के नुकसान

Zip file का एकमात्र नुकसान ये है की कभी-कभी इसमें से file पूरी तरह extract नहीं हो पाती है यानी अगर आपकी zip file में कई files हैं तो हो सकता है की extract करते time उनमे से कुछ damage हो जाएँ या फिर सारी damage हो जाएँ या फिर कुछ बच जाएँ। वैसे ऐसे अधिकतर तो नहीं होता है लेकिन बड़ी size की files में ऐसा हो सकता है।

Zip File से जुड़े सवाल

1. क्या Password Protected Zip File को बिना Password के खोल सकते हैं?

नहीं, अगर कोई zip file password protected है तो उसे खोलने के लिए आपको उसमे password डालना ही होगा।

2. क्या Zip Files में Virus होता है?

Zip file में virus है या नहीं ये zip file बनाने वाले पर निर्भर करता है। अगर zip file में virus डाला गया है तो उसमे virus होगा और अगर उसमे virus नहीं डाला गया है तो उसमे virus नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:

निष्कर्ष

Zip file बड़े size की files को कम जगह में store करने का एक अच्छा तरीका है। अगर आपके पास कोई बड़ी size की file है और आप उसे compress करके उसका size कम करके अपने पास store करना चाहते हैं तो आप zip files का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस article में हमने आपको विस्तार से बता दिया है की Zip file क्या होती है और Phone में Zip File कैसे खोले। अब आप समझ गए होंगे की zip file को unzip कैसे करते हैं और इसके फायदे क्या हैं। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे साथ इस website पर जुड़े रहें।

Rate this post

Leave a Comment