OnePlus ने भारत में अपना एक नया smartphone launch कर दिया है जिसका नाम OnePlus 10R है। ये smartphone आज ही (28 फरवरी 2022) भारत में launch हुआ है और इस आर्टिकल में हम आपको फोन की specifications, features और इसकी कीमत के बारे में बताएंगे। अगर आप OnePlus 10R के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।
अगर आप OnePlus 10R का launch event देखना चाहते हैं तो नीचे हमने इसके launch event का link दिया है और यहाँ पर आप उसे देख सकते हैं।
Table of Contents
OnePlus 10R Specifications
Phone | OnePlus 10R |
Processor | MediaTek Dimensity 8100 Max |
Display | 6.7-inch FHD+ OLED Display |
RAM + Internal Storage | 8GB+128GB 12GB+256GB |
Rear Camera Selfie Camera | 50MP+8MP+2MP 16MP |
Battery+Charging | 5000mAh+80W Charging 4500mAh+150W Charging |
OnePlus 10R की specifications इसकी कीमत के हिसाब से काफी बढ़िया हैं। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 Max processor के साथ आता है। इसके अलावा इसकी RAM type की बात करें तो इसमे हमे LPDDR5 RAM देखने को मिलती है और storage type UFS 3.1 है। Performance section में फोन में कोई कमी नहीं है।
अब हम बात करेंगे फोन की display के बारे में क्योंकि किसी भी phone की display उसका एक अहम हिस्सा होता है और इस smartphone में हमे 6.7-inch की FHD+ OLED 10Bit display देखने को मिलती है जिसमे 120Hz का refresh rate आता है।
OnePlus 10R में हमे पीछे की तरफ 50MP का प्राइमेरी कैमरा देखने को मिलता है जिसमे OIS यानि optical image stabilization है, एक 8MP का camera है और एक 2MP का camera है। Phone में सामने की तरफ 16MP का selfie camera आता है।
ये फोन 2 variants में आता है एक 8GB+128GB और दूसरा 12GB+256GB. इसके अलावा ये phone 3 और variant में भी आता है जो की है 8GB+128GB (5000mAh battery+80W Charging), 12GB+256GB (5000mAh battery+80W Charging) और 12GB+256GB (4500mAh battery+150W Charging). और ये OnePlus 10R की खास बात भी है की ये भारत का पहला ऐसा smartphone है जो की 150W की fast charging support करता है।
OnePlus 10R Price in India
Phone Variant | Price |
---|---|
OnePlus 10R (8GB+128GB) 5000mAh/80W Charging | ₹38,999 |
OnePlus 10R (12GB+256GB) 5000mAh/80W Charging | ₹42,999 |
OnePlus 10R (12GB+256GB) 4500mAh/150W Charging | ₹43,999 |
ये भी पढ़ें:
- Realme GT 2 की आज पहली सेल, मिलेंगे जबरदस्त Offers
- Instagram Post Hide कैसे करें
- Google ने Release किया Android 13 का Beta Version
- Mobile में Hotstar Download कैसे करें
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको OnePlus 10R की सारी जानकारी दे दी है। और आपको एक बार और बता दें की OnePlus 10R भारत का पहला ऐसा smartphone है जिसमे 150W charging है। यहाँ पर हमने आपको OnePlus 10R से जुड़ी हर एक जानकारी दे दी है। अगर आपको ये आर्टिकल और इसमे दी गई जानकारी [पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए हमारी वेबसाईट से जुड़े रहें और हमे Telegram और Facebook पर भी follow करें।

Hello दोस्तों, मेरा नाम आदर्श वर्धन पटेल है और मैं Computer Science में Diploma कर रहा हूँ। मुझे नयी technology और gadgets के बारे में जानना और जानकारी share करना पसंद है। इसलिए मैंने SikhoHindiMe.com की शुरुआत करी है। मैं इस blog पर android phone से सम्बंधित सारी जानकारी हिंदी में share करता हूँ जैसे – latest और आने वाले smartphones, android apps और android से सम्बंधित सारी जानकारी।