Nokia एक काफी मशहूर mobile brand है जिसने पुराने समय में अपना काफी नाम कमाया था। बीच में Nokia company कुछ समय के लिए गायब सी हो गयी थी और उसके बारे में कुछ भी सुनने को नहीं मिल रहा था। लेकिन अब Nokia ने वापसी करी है और वो काफी अच्छे smartphones भी बना रहा है।
14 साल पहले Nokia ने Nokia 2760 Flip के नाम से एक smartphone launch किया था जो की एक feature phone था। अब Nokia अपने उस smartphone को upgrade करके दुबारा मार्किट में उतारने वाला है जिसका नाम रखा गया है Nokia 2760 Flip 4G. ये है तो एक feature phone ही लेकिन इसे पहले से upgrade किया गया है।
Nokia 2760 Flip 4G की क्या specifications हैं और ये अपने पुराने version से कैसे अलग है, इसकी पूरी जानकारी हम आपको इस article में देने वाले हैं। अगर आप Nokia के इस smartphone के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो इस article को पूरा पढ़ें।
Table of Contents
Nokia 2760 Flip 4G Specifications, Launch Date और कीमत
Phone का नाम Model नंबर | Nokia 2760 Flip 4G N139DL |
Display | 2.4 inch (240×320 pixels) |
Battery | 1450mAh |
Operating System | KaiOS 3.0 |
Connectivity | 4G LTE/Wi-Fi |
RAM | 512MB |
Expandable Storage | 32GB |
Processor | Dual core |
Rear Camera | 5MP |
Nokia का 2760 Flip 4G एक feature phone है जो की Tracfone नाम की website पर list हुआ है। इस phone की कुछ तस्वीरें और specifications भी सामने आये हैं जिसमें इस phone के design को देखा जा सकता है।
Tracfone नाम की website पर इस smartphone को N139DL नाम के model number के साथ देखा गया है। ये phone KaiOS 3.0 के साथ आता है और इसमें आप 4G LTE और Wi-Fi connectivity का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस phone में 512MB की RAM आती है और इसमें कितनी internal storage रहेगी इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है लेकिन इसमें memory card डालकर memory 32GB तक expand करी जा सकती है। पीछे की तरफ इस phone में 5MP का camera देखने को मिलता है।
इस phone में dual core यानी 2 core का processor आता है जो की 1.1GHz पर काम करता है। इस phone में 1450mAh की battery आती है जिसे charge करने के लिए phone में micro USB2.0 का port मौजूद है।
इस phone में आप कुछ अन्य features का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे – GPS, Email, Bluetooth, Hands free speaker, MP3 player, Voicemail, alarm, multimedia messaging आदि। इस phone में IPS LCD देखने को मिल सकती है जिसकी resolution 240×320 pixels है।
वैसे कुछ sources से Nokia 2760 Flip 4G phone की कीमत का अंदाज़ा 5999 रुपये लगाया गया है। ये phone की कीमत official या confirm नहीं है। ये अनुमानित कीमत है यानी इस कीमत पर Nokia का flip phone launch हो सकता है।
ये भी पढ़ें:
- WhatsApp Quick Reply क्या है
- ये हो सकते हैं Samsung Galaxy S21 Fe के Specifications
- WhatsApp में Last Seen कैसे छुपाये
- Mobile में Recycle Bin कहा होता है
- जाने Xiaomi 11i और Xiaomi 11i Hypercharge की Specifications और Launch Date
निष्कर्ष
वैसे अभी तक Nokia ने Nokia 2760 Flip 4G के बारे में कोई भी annoucement नहीं करी है। इस article में जो भी specifications बताई गयी हैं वो सभी Tracfone नाम की website पर listed जानकारी के हिसाब से बतायी गयी है। अगर आपको इस article में बताई गयी जानकारी पसंद आयी हो तो इस article को अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें।

Hello दोस्तों, मेरा नाम आदर्श वर्धन पटेल है और मैं Computer Science में Diploma कर रहा हूँ। मुझे नयी technology और gadgets के बारे में जानना और जानकारी share करना पसंद है। इसलिए मैंने SikhoHindiMe.com की शुरुआत करी है। मैं इस blog पर android phone से सम्बंधित सारी जानकारी हिंदी में share करता हूँ जैसे – latest और आने वाले smartphones, android apps और android से सम्बंधित सारी जानकारी।