Android Mobile में किसी भी App को कैसे छुपाये? (2023)

Hello दोस्तों, स्वागत है आपका आज के इस नए आर्टिकल में जिसमे हम आपसे बात करने वाले हैं की Android Mobile में App को कैसे छुपाये। हमारे mobile में ऐसे कई app होते हैं जिन्हे हम नहीं चाहते की कोई और देखे और ऐसे में हम उन्हे अपने mobile में छुपाना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको यही बताने वाले हैं की mobile में app को कैसे छुपाते हैं। अगर आप इस विषय के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल पूरा जरूर पढ़िए।

Mobile में App को कैसे छुपाये – Apex Launcher से

Apex launcher एक ऐसा है जिसमें apps को hide करने के लिए एक feature मौजूद है और उसी feature का इस्तेमाल करके हम आपको बताएंगे की आप अपने mobile में apps को कैसे छुपा सकते हैं। Apex launcher से apps को hide करने के लिए निचे बताए गए steps follow करें।

1. सबसे पहले आपको अपने phone में Apex launcher को Google Play Store से download करना है।

Click on Install Apex Launcher

2. Downloading पूरी होने के बाद आपको Apex launcher को open करना है और फिर Apex settings पर click करना है।

Click on Apex Settings

3. Apex settings पर click करने के बाद आपके सामने apex app की settings खुल जायेगी। Settings में आपको hidden apps पर click करना है।

Click on Hidden Apps

4. Hidden apps पर click करने के बाद आपके सामने एक नया interface खुलेगा जिसमें आपको add hidden apps पर click करना है।

Click on Add Hidden Apps

5. अब आपके सामने आपके phone में मौजूद सभी apps की list आ जायेगी। यहाँ पर आपको उन apps को select करना है जिन्हें आप hide करना चाहते हैं। Apps select करने के बाद आपको Hide apps पर click करना है।

Click on Hide Apps

6. Hide apps पर click करते ही selected apps hide हो जाएंगे। इन Apps को इस्तेमाल करने के लिए आपको Apex settings में जाकर Hidden apps पर click करना है।

Click on Hidden Apps

7. इसके बाद आपके सामने hidden apps की list आ जायेगी जहाँ से आप उन apps पर click करके उन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं।

Click on apps to use them

8. अगर आप hidden apps को unhide करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आपको apex settings में जाकर hidden apps में जाना होगा। वहां से आप hidden apps को unhide button पर click करके unhide कर सकते हैं जिसके बाद वो apps आपके phone में दिखने लगेंगे।

Click on unhide to unhide apps

इस तरह आप Apex launcher इस्तेमाल करके अपने phone में किसी भी app को hide या unhide कर सकते हैं। Apex launcher जैसे कई और launcher applications भी हैं जिनसे phone में apps को छुपाया जा सकता है।

नोट:- यहाँ पर आपको इस बात का ध्यान रखना है की apps को hide करने का ये तरीका तभी काम करेगा जब आपके phone में Apex launcher default OS launcher पर set होगा। अगर ऐसा नहीं होगा तो आपके phone में apps hide नहीं होंगे। Apex launcher को default OS launcher पर आप phone की settings से set कर सकते हैं।

Realme के Mobile में Apps को कैसे छुपाये

अब हम आपको Realme के mobile में apps hide करना सिखाएंगे। इसके लिए आपको किसी भी launcher या app को install करने की जरूरत नहीं है। Realme के phone में पहले से ही apps को hide करने का feature होता है। निचे दिए गए steps को follow करके आप अपने Realme के phone में apps को hide कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आपको अपने Realme phone में settings को खोलना होगा।

2. Settings में आपको privacy option को ढूँढना होगा और उस पर click करना होगा।

Click on Privacy

3. Privacy पर click करने के बाद आपकी screen पर बहुत सारे options आ जाएंगे जिनमें से आपको hide apps पर click करना है।

Click on hide apps

4. Hide apps पर click करने के बाद आपको अपने app lock का password डालना होगा। Password डालते ही आपके सामने आपके phone की apps list आ जायेगी। इनमें से आपको जो भी app hide करना है उस पर आपको click करना है।

Click on enable button to hide apps

5. Apps को hide करने के लिए enable पर click करने के बाद आपके selected apps hide हो जाएंगे।

Click on blue button to hide apps

6. अगर आप hidden apps को unhide करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वापस अपने phone की settings में, फिर privacy में, hide apps में जाना होगा। Hide apps में आपको hidden apps दिख जाएंगे, वहां से आप apps को blue button पर click करके unhide कर सकते हैं।

Click on blue button to unhide apps

इस तरह बिना किसी app का इस्तेमाल किये आप अपने Realme phone में apps hide कर सकते हैं। Apps को hide करने का in-built feature किसी-किसी phone में होता है। अगर आपके phone में भी ये feature है तो आपको अपने phone के apps को hide करने के लिए किसी app को install करने की कोई जरूरत नहीं है।

Mobile में App को कैसे छुपाये – App Hider से

अब हम आपको App hider के बारे में बताएंगे। App hider एक ऐसी application है जिसकी मदद से आप phone में apps hide कर सकते हैं। App hider किसी और app से इसलिए अलग है क्योंकि ये सिर्फ apps को hide करने की ही application है और ये कोई launcher नहीं है।

1. सबसे पहले आपको अपने phone में App Hider application को Google Play Store से download करना होगा।

Click on install to download app hider

2. App download होने के बाद आपको App hider को open करना है और निचे दिए गए Add (+) के button पर click करना है।

3. अब आपके सामने apps की list खुल जाएगी जहाँ पर आपको उस app पर click करना है जिसे आप hide करना चाहते हैं।

4. App पर click करने के बाद आपके सामने एक pop-up आएगा जिसमें आपको import (Hide/Dual) पर click करना है। इतना करने के बाद आपको App hider की home screen पर वो app दिख जाएगा जिसे आप hide करना चाहते हैं।

5. अब आपको App hider के अंदर जाकर उस app को open करना है जिसे आपने hide किया है और उसके बाद उस app को सभी permissions दे देनी हैं और app में login या app को इस्तेमाल करने के लिए जरूरी process को पूरा करना है।

6. ऐसा करने से App hider के अंदर आपके द्वारा hide किये गए app का एक clone बन जाएगा। Clone बनने से ये होगा की app hider के अंदर आपका वो app मौजूद रहेगा और आप उसे अपने phone में से delete कर सकते हैं। इससे app hider के अंदर आपका app hide भी हो जाएगा और phone में से app delete करने के कारण वो app आपके phone में किसी को दिखेगा भी नहीं।

7. ये काम करने के बाद अब हमें App hider को भी hide करना होगा। इसके लिए आपको app hider खोल कर उसकी settings में जाना होगा।

8. Settings में जाने के बाद सबसे ऊपर Apphider protection का option दिखेगा उस पर click करके आपको उसे enable करना है। उस पर click करते ही आपके सामने एक नया interface खुलेगा जिसमें आपको 6 digit का एक password डालना होगा।

9. Password डालने के बाद आपके सामने एक pop-up आएगा जिसमें आपको password को confirm करने के लिए confirm पर click करना होगा।

10. Confirm पर click करने के बाद App hider calculator में बदल जायेगा जिसे देखकर लोगों को लगेगा की वो एक calculator है। और अगर कोई उसे खोल कर इस्तेमाल भी करेगा तब भी वो hidden apps को नहीं देख पायेगा क्योंकि उसे सिर्फ आप ही खोल पाओगे।

11. अपने hidden apps का इस्तेमाल करने के लिए आपको calculator में बदले app hider को खोलना होगा और उसके बाद वहां पर अपना app hider का pin डालना होगा।

12. Pin डालते ही app hider application खुल जायेगी और आपको आपके hidden apps दिख जाएंगे। वहां से आप अपने hidden apps इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस तरह आप App hider application इस्तेमाल करके अपने किसी भी app mobile के किसी भी app को hide कर सकते हैं। App hider को आप किसी भी phone में download कर सकते हैं और apps को phone में छुपा सकते हैं।

App Hide करने से जुड़े सवाल

1. क्या Mobile में Apps Hide करने के लिए Phone Root करना जरूरी है?

नहीं, किसी भी Mobile में apps को hide करने के लिए phone को root करना जरूरी नहीं होता है। बिना phone को root किये किसी भी app को phone में छुपाया जा सकता है।

2. क्या Phone में किसी भी App को Hide किया जा सकता है?

हाँ, किसी भी phone में किसी भी app को hide किया जा सकता है।

3. App को छुपाने वाला App कौन सा है?

Android mobile में app को छुपाने के लिए कई सारे apps हैं। लेकिन कुछ जो मशहूर हैं उनका नाम है Apex launcher और app hider.

4. क्या बिना किसी App के Phone में App Hide किया जा सकता है?

हाँ, बिना किसी app के भी mobile में app को hide किया जा सकता है क्योंकि कुछ smartphones में app hide करने का feature पहले से ही होता है।

ये भी पढ़ें:

निष्कर्ष

वैसे तो आज के आधुनिक smartphones app hide करने के feature के साथ आते हैं लेकिन कुछ smartphones ऐसे हैं जिनमे app को छुपाने के लिए कोई जरिया नहीं है और इसलिए हमने इस आर्टिकल में Apex launcher और App hider जैसी 2 applications बताई हैं जिनका इस्तेमाल करके आप किसी भी mobile में apps छुपा सकते हैं।

हमे उम्मीद है इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे की Mobile में App कैसे छुपाये। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी website से जुड़े रहें।

Rate this post

Leave a Comment