JioSwitch App क्या है और इससे File Transfer कैसे करें? {2023}

जब से भारत में chinese apps बंद हुए हैं तब से log chinese apps जैसे – Shareit, Xender आदि के विकल्प ढूंढ रहे हैं और इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको Shareit और Xender जैसे chinese apps का स्वदेशी विकल्प बताने वाले हैं।

इस article में हम आपको बताएंगे JioSwitch app के बारे में जो की Reliance company द्वारा बनाया गया है। Reliance – Jio द्वारा बनाए गए इस app की मदद से आप बहुत आसानी से एक mobile से दूसरे mobile में files transfer कर सकते हैं और वो भी बिना किसी परेशानी के।

इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे की Jio Switch app क्या है, इसे download कैसे करते हैं, इसके फायदे क्या हैं, इसे इस्तेमाल कैसे करते हैं और ये काम कैसे करता है, यानि इस आर्टिकल से आपको JioSwitch app के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी।

JioSwitch App क्या है

JioSwitch एक sharing app है जिसकी मदद से apps, files, videos, documents आदि को एक device से अन्य किसी भी device पर share किया जा सकता है। JioSwitch की खास बात ये है की इसे Reliance Jio company द्वारा बनाया गया है जिसके कारण ये पूरी तरह स्वदेशी app है। इस app में आपको बिलकुल साफ़ और अच्छा अनुभव मिलता है और इसमे ads बिल्कुल भी नहीं हैं जिसकी वजह से user को काफी अच्छा interface और अनुभव मिलता है।

OTP क्या होता है और इसके क्या फायदे हैं

JioSwitch App काम कैसे करता है

JioSwitch app बिलकुल वैसे ही काम करता है जैसे दूसरे sharing apps काम करते हैं जैसे – Shareit, Xender और Files By Google. ये app, Hotspot और Wi-Fi पर काम करता है।

JioSwitch App Download कैसे करे

JioSwitch app को download करना बहुत ही आसान है और इसे आप Google Play Store से download कर सकते हैं लेकिन अगर आपको नहीं आता तो आप नीचे बताए गए steps follow कर सकते हैं।

1. सबसे पहले अपने phone में Google Play Store खोलें और search करें – JioSwitch

Type and search jioswitch

2. अब जो सबसे पहला app दिखेगा, उस app पर click करें।

3. अब app को install करने के लिए install button पर click करें।

Click on Install

4. Install पर click करते ही app download होना शुरू हो जाएगा और phone में install हो जाएगा।

Mi Pay क्या है और इसे इस्तेमाल कैसे करते हैं

JioSwitch App के Features

  1. Simple Interface – JioSwitch का interface बहुत ही simple और user-friendly है। कोई भी नया user इस app को आसानी से समझ सकता है और इस्तेमाल कर सकता है।
  2. No Ads – JioSwitch app का interface बहुत ही simple और साफ है। इस app में Shareit और अन्य sharing apps की तरह बिलकुल भी ads नहीं दिखाए जाते हैं। जिसके कारण app के साथ user का अनुभव बहुत ही अच्छा हो जाता है।
  3. Easy To Share Files – इस app की मदद से आप किसी भी device पर file share कर सकते हैं चाहे वो mobile से mobile हो या computer से mobile हो।
  4. Wireless Transfer – यह app Wi-Fi और Hotspot के माध्यम से files को wirelessly transfer करता है।
  5. Fast – JioSwitch app अन्य sharing apps के मुताबिक काफी ज़्यादा तेज़ है। ये app bluetooth से 100 गुना तेज है और इस app की sharing speed 50MB/second है।
  6. No Size Limit – इस app में कोई भी size limit नहीं है। इस app की मदद से बड़ी-से-बड़ी और छोटी-से-छोटी files को बहुत आसानी से share किया जा सकता है।

JioSwitch App से File Transfer कैसे करे

1. सबसे पहले जिस phone से file send और जिस phone में file receive करनी है, उन दोनों phones में JioSwitch app खोल लें।

2. अब जिस phone से file को send करना है उस phone में send पर click करें।

Click on send

3. अब आप जो data send करना चाहते हैं उसे select करें और फिर send पर click करें।

Select your data

4. अब जिस phone में file को लेना है, उस phone में receive पर click करें।

Click on receive

English सिखाने वाले सबसे बढ़िया Apps

5. अब जिस phone से आप file को send कर रहे हैं, उसमे आपको receiver phone दिखेगा जिस पर आपको click करना है।

Click on receiver device

6. अब receiver के phone में आपको एक pop-up दिखेगा जिसमे आपको accept पर click करना है।

Click on accept

7. Invitation accept करते ही transfer process शुरू हो जाएगा और आपकी file दूसरे phone में transfer हो जायेगी।

JioSwitch App से जुड़े सवाल

JioSwitch App किसने बनाया है?

JioSwitch app Reliance company द्वारा बनाया गया है।

क्या JioSwitch App सुरक्षित है?

JioSwitch app Reliance company द्वारा बनाया गया है जो की एक प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध company है और ये app Google Play Store aur Apple App Store दोनों ही platforms पर मौजूद है जो की इस बात की पुष्टि है की ये app पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

JioSwitch App किन-किन Platforms पर File Share कर सकता है?

JioSwitch app से किसी भी device पर files को share किया जा सकता है चाहे वो mobile हो या computer.

Sony Liv App Download कैसे करे

निष्कर्ष

दोस्तों, अगर आपने ये आर्टिकल पूरा पढ़ है तो आपको समझ आ गया होगा की JioSwitch App क्या है और इससे files transfer कैसे करते हैं। अगर आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए हमारी website के साथ जुड़े रहें।

Rate this post

Leave a Comment