Hamraaz App कैसे Download करे? {Latest Version 7.2 – Indian Army App Download}

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की Hamraaz App क्या है, Hamraaz App कैसे Download करे और इसके बारे में जितनी भी जानकारी उपलब्ध है वो सभी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी। Hamraaz app के बारे में कुछ और बताने से पहले हम आपको इसकी basic जानकारी दे देते हैं जैसे – ये app भारत के सैनिकों के लिए भारत सरकार की Ministry of Electronics and Information Technology department द्वारा बनाया गया है।

इस app से भारतीय सैनिक कई सुविधायों का लाभ अपने mobile से ही उठा सकते हैं। अगर आप इस app के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो इस आर्टिकल में हमारे साथ अंत तक बने रहें। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको Hamraaz app से जुड़ी हर एक जानकारी मिल जाएगी।

Hamraaz App क्या है

Hamraaz app एक android based application है जो की भारतीय सरकार के MeitY department और भारतीय सेना द्वारा भारत के जवानों के लिए बनाया गया है। इस app की मदद से भारत के फौजी अपनी salary की जानकारी, payslip की जानकारी, promotion की जानकारी और आदि जो भी जानकारी वो प्राप्त करना चाहते हैं, प्राप्त कर सकते हैं। इस app की मदद से monthly payslip और Form 16 भी download किया जा सकता है। Hamraaz app भारत की सेना के जवानों के लिए all in one solution है।

Kissht App क्या है, इसके क्या फायदे हैं

Hamraaz App Details

App NameHamraaz
Current Version7.2
Downloads44513859
PlatformOnly Android
Minimum Android RequiredAndroid 7.0 (Nougat)

Hamraaz App कैसे Download करे

Hamraaz app play store पर उपलब्ध नहीं है जिसके कारण इसे download करने की प्रक्रिया थोड़ी अलग है। और Hamraaz app download कैसे करते हैं ये जानने के लिए नीचे बताए steps follow करें।

1. सबसे पहले अपने mobile में कोई भी web browser खोलें।

2. अब उसमे hamraaz app search करें।

3. इसके बाद Hamraaz app के link पर click करें और उसे खोल लें।

Click on Hamraaz - mSeva AppStore

4. इसके बाद आपको captcha code भरकर verification करनी होगी और verification करने के बाद download पर click करें।

Enter captcha and click on download

5. Download पर click करते ही आपकी screen पर एक popup आएगा जिसमे आपको download anyway पर click करना होगा जिसके बाद Hamraaz app का apk आपके mobile में download होना शुरू हो जाएगा।

Click on download anyway

6. Apk download होने के बाद उस पर click करके उसे खोल लें।

7. और Hamraaz app install करने के लिए install पर click करें।

Click on install

इस प्रकार आप Hamraaz app को download और install कर सकते हैं।

Note:- आप चाहें तो नीचे दिए गए QR code को scan करके Hamraaz app download कर सकते हैं।

Hamraaz App QR Download

Byju’s App क्या है, क्यों है आपके लिए लाभकारी

Hamraaz App के फायदे और Services

Hamraaz app में आपको कई सारी services देखने को मिलती हैं जिसके कई फायदे हैं।

  1. Mobile से ही payslip और Form 16 download कर सकते हैं।
  2. कुछ भी परेशानी हो तो online complaint कर सकते हैं।
  3. इसमे आपको AFPP fund subscription service और online governance management भी दी जाती है।
  4. Hamraaz app की मदद से आप आपनी income कहीं से भी कभी भी check कर सकते हैं।

Hamraaz App पर Account बनाने के लिए Documents और Eligibility

Hamraaz app इस्तेमाल करने के लिए आपको app पर अपना account बनाना होगा जिसके लिए आपको नीचे दी गए शर्तें पूरी करनी होंगी।

  1. आप भारतीय सेना के जवान होने चाहिए।
  2. PAN card और Aadhaar card mobile number से link होना चाहिए।

Mall91 App क्या है और इससे पैसे कैसे कमाते हैं

Hamraaz App पर Account कैसे बनाए

Hamraaz app पर अपना account बनाने के लिए नीचे बताए steps ध्यान से follow करें।

  1. सबसे पहले अपने mobile में Hamraaz app खोलें।
  2. अब account बनाने के लिए Sign up पर click करें।
  3. इसके बाद आपको अपना PAN card number डालना होगा।
  4. इसके बाद आपको captcha code डालकर verification करनी होगी और फिर submit पर click करना होगा।
  5. इसके बाद आपको अपनी personal details भरनी होंगी जैसे – नाम, phone number, password आदि।
  6. अपनी जानकारी भरने के बाद submit पर click करें।
  7. इतना करने के बाद आपका account Active हो जाएगा।

एक बार account बनाने के बाद आप इसे अपने mobile में Hamraaz app में login करके रख सकते हैं और जब चाहे इसमे मौजूद सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Hamraaz App में Login कैसे करे

  1. सबसे पहले अपने mobile में Hamraaz app खोलें।
  2. इसके बाद आपके सामने login page खुलेगा जिसमे आपको अपना PAN card number और password डालना होगा।
  3. अपनी details डालने के बाद Sign in पर click करें।
  4. Sign in पर click करते ही आप अपने account में login हो जाएंगे।

इस प्रकार आप अपने Hamraaz app में login कर सकते हैं।

Trell App क्या है? Videos देखने के लिए पैसे

Hamraaz App से Payslip Download कैसे करे

  1. सबसे पहले Hamraaz app खोलें और अपने account में login करें।
  2. इसके बाद payslip के option पर click करें।
  3. इसके बाद आपको उस महीने को select करना होगा जिसकी payslip आप download करना चाहते हैं।
  4. महिना select करने के बाद submit पर click करें।
  5. इसके बाद आपकी payslip PDF format में download हो जाएगी जिसे देखने के लिए आपको अपना payslip password डालना होगा।

इस प्रकार आप Hamraaz app से अपने किसी भी महीने की payslip download कर सकते हैं।

Hamraaz App पर नया Password कैसे बनाए

अगर आप अपने Hamraaz app का password भूल गए हैं तो आप नया password बना सकते हैं। Hamraaz app में नया password कैसे बनाते हैं ये हमने नीचे steps में बताया है, तो नीचे बताए steps ध्यान से follow करें और अपने account का नया password बना लें।

  1. सबसे पहले अपने mobile में Hamraaz app खोलें।
  2. अब आपको अपनी screen पर login box दिखेगा जिसके नीचे forgot password का विकल्प मौजूद होगा जिस पर आपको click करना है।
  3. नया password बनाने के लिए आपको अपनी कुछ जानकारी डालनी होगी जैसे – Aadhaar number, और भारतीय सेना में अपनी नियुक्ति की तिथि (date).
  4. इसके बाद आपसे एक security question पूछा जाएगा जो की आपने account बनाते समय रखा होगा। इस security question का जवाब आपको सही देना है नहीं तो आप अपने account में नया password नहीं लगा पाएंगे।
  5. इसके बाद आपको proceed पर click करना है।
  6. अब आपने जो भी जानकारी अब तक दी है उसकी जांच की जाएगी।
  7. Verification पूरी होने के बाद आपके सामने एक नई screen आएगी जिसमे आपको new password डालना होगा।

इस प्रकार आप अपने Hamraaz account में नया password लगा सकते हैं।

Anydesk App से Control करें किसी का भी Device

Hamraaz App से जुड़े सवाल

Hamraaz App Download कैसे होगा?

Hamraaz app को इसकी official website से ही download किया जा सकता है जिसके बारे में step-by-step जानकारी हमने इस आर्टिकल में दी है।

Hamraaz App Free है क्या?

हाँ, Hamraaz app पूरी तरह से free है।

Hamraaz App का Latest Version कौन-सा है?

Hamraaz App का Latest Version 7.2 है और उसी को download करने की जानकारी हमने इस आर्टिकल में दी है।

Hamraaz App का क्या काम है?

Hamraaz App का काम ये है की भारतीय सेना के जवानों को उनके phone के जरिए ही सुविधा प्रदान करे और जो भी जानकारी वो प्राप्त करना चाहते हैं वो उन्हे इस app से मिल जाएगी।

क्या Hamraaz App Google Play Store से Download किया जा सकता है?

नहीं, Hamraaz app Google play store se download नहीं किया जा सकता है।

Hamraaz App का Customer Care Number क्या है?

Hamraaz app का customer care number है – 9560641424 और अगर आप email के जरिए contact करना चाहते हैं तो इस email i’d (humraazmp8@gmail.com) पर आप hamraaz app की team से contact कर सकते हैं।

Hamraaz App किन-किन Devices पर मौजूद है?

अभी Hamraaz app सिर्फ Android platform पर ही मौजूद है। तो अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके पास एक Android mobile होना चाहिए।

Hamraaz App में Payslip Password क्या होता है?

जब आप Hamraaz app से payslip download करते हैं तो वो password protected होती है जिसे खोलने के लिए password की जरूरत होती है। उस password को payslip password कहते हैं। आपका payslip password आपके PAN card की शुरू की 4 digits और सेना में भर्ती होने की तिथि के शुरू की 4 digits होती हैं। जैसे – अगर आपका PAN number – KJHDJHDTGH है और सेना में आपकी भर्ती 10-05-2009 में हुई थी तो आपका payslip password होगा – KJHD1005. इस प्रकार आप अपना payslip password पता कर सकते हैं।

क्या Hamraaz App को हर कोई इस्तेमाल कर सकता है?

नहीं, Hamraaz app हर कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता है क्योंकि ये सिर्फ भारत के सेना के जवानों के लिए ही बनाया गया है और इसका इस्तेमाल सिर्फ वही व्यक्ति कर सकता है जो की भारतीय सेना में भर्ती है।

क्या बिना PAN Card Number के Hamraaz App खोल सकते हैं?

नहीं, बिना PAN card number के आप Humraaz app में login नहीं कर सकते हैं। Hamraaz app खोलने के लिए या उसमे login होने के लिए आपके पास PAN card number होना आवश्यक है।

क्या Hamraaz App सुरक्षित है?

हाँ, Hamraaz app पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि इसे भारत सरकार के Ministry of Information and Technology विभाग द्वारा बनाया गया है और इसकी सुरक्षा का ध्यान भारत सरकार स्वयं रखती है।

Google App का नाम क्या है

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने Hamraaz app से जुड़ी हर एक जानकारी share कर दी है। अगर आप भारत की सेना में भर्ती जवान हैं तो ये app आप के लिए काफी फायदेमंद हैं क्योंकि इसकी मदद से आप काफी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हमे उम्मीद है आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पसंद आई होगी और अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें जिन्हे इसकी जरूरत है। और अगर आप Android और apps के बारे में और पढ़ना चाहते हैं तो हमारी इस website पर जुड़े रहें क्योंकि यहाँ पर हम ऐसे ही articles share करते रहते हैं।

Leave a Comment