दोस्तों, आज इस आर्टिकल में हम आपको Elon Musk के एक और अनोखे कदम के बारे में जानकारी देने वाले हैं। Elon Musk जो की दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं जिनके एक tweet मात्र से Dogecoin की कीमत बढ़ गई थी उन्होंने हालही में एक डील फाइनल करी है और इस आर्टिकल में हम आपको Elon Musk की उसी deal के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
Table of Contents
Elon Musk ने खरीदा Twitter
आपको बता दें की Elon Musk ने Twitter app को खरीदा लिया है जो की एक social media application है। Elon Musk ने Twitter को 44 अरब dollars में खरीदा है।
Elon Musk ने Twitter की डील सोमवार यानि 25 अप्रैल 2022 को फाइनल करी थी और ये डील 44 अरब dollars में फाइनल हुई थी जो की भारतीय रुपए में 3,36,927 करोड़ रुपये होते हैं। Elon Musk के साथ हुई इस deal की जानकारी Twitter के independent board के chairman Brett Taylor ने दी है।
Elon Musk की deal होने के बाद Elon Musk ने एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा की, “मुझे उम्मीद है की मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे, क्योंकि फ्री स्पीच का मतलब यही है।”
Elon Musk ने अपना बयान जारी किया जिसमे उन्होंने कहा की Democracy की functioning के लिए free speech की आवश्यकता है और साथ ही twitter की algorithm को open source करने की भी जरूरत है ताकि users का विश्वास जीत जा सके।
Twitter की तरफ से कहा गया है की अब Elon Musk Twitter के सम्पूर्ण रूप से मालिक होंगे। Deal के अनुसार Elon Musk को हर एक share के लिए 54.20 dollars देने होंगे और फिर वो company के 100 प्रतिशत मालिक हो जाएंगे।
आपको बता दें की सबसे पहले Elon Musk ने अप्रैल 2022 के महीने में कंपनी की 9 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी जिसके बाद free speech को संरक्षित रखने के मिशन को ध्यान में रख कर उन्होंने पूरी कंपनी खरीदने की पेशकश की।
इसके बाद Twitter Inc. और एलोन मस्क के बीच काफी लंबी बातचीत हुई जिसके बाद ये डील सोमवार को फाइनल हो गई। मस्क की इस डील के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्विटर पर वापसी कर सकते हैं जिन्हे पिछले साल US Capital चुनाव के बाद हुए हंगामे के कारण ट्विटर पर प्रतिबंधित कर दिया था।
Elon Musk Twitter से जुड़े सवाल
1. Elon Musk ने Twitter को कितनी कीमत पर खरीदा है?
Elon Musk और Twitter कि डील 44 अरब dollars में तय हुई है।
2. क्या Elon Musk Twitter को खरीदा चुके हैं।
अभी Elon Musk और Twitter की डील फाइनल हुई है लेकिन एलोन ने इसे खरीदा है या नहीं इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।
3. Elon Musk और Twitter की Deal Final कब हुई?
Elon Musk और Twitter की Deal सोमवार यानि 25 अप्रैल 2022 को फाइनल हुई थी।
ये भी पढ़ें:
- English सिखाने वाले सबसे बढ़िया Apps
- Mi Pay क्या है और इसके क्या फायदे हैं
- WhatsApp Clone कैसे बनाए
- WhatsApp Account Delete कैसे करें
निष्कर्ष
Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं और उन्होंने आज तक ऐसे कई काम किए हैं जो की किसी ने नहीं किए। Elon Musk ने अब Twitter के साथ अपनी deal final कर ली है जो की 44 अरब dollars में हुई है।
इस आर्टिकल में हमने आपको Elon Musk और Twitter की deal के बारे में सारी जानकारी दे दी है। अगर आपको ये आर्टिकल और इसमे दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

Hello दोस्तों, मेरा नाम आदर्श वर्धन पटेल है और मैं Computer Science में Diploma कर रहा हूँ। मुझे नयी technology और gadgets के बारे में जानना और जानकारी share करना पसंद है। इसलिए मैंने SikhoHindiMe.com की शुरुआत करी है। मैं इस blog पर android phone से सम्बंधित सारी जानकारी हिंदी में share करता हूँ जैसे – latest और आने वाले smartphones, android apps और android से सम्बंधित सारी जानकारी।